Hanuman Chalisa

जब उमर अब्दुल्ला ने पूछा... मेघालय कहां है?

Webdunia
मंगलवार, 18 अगस्त 2020 (14:49 IST)
गोवा के गवर्नर सत्यपाल मलिक के मेघालय तबादले को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तंज कसा है। उमर अब्दुल्ला ने बिना किसी को टैग किए ट्वीट किया कि मेघालय कहां है?

दरअसल, राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गोवा के राज्‍यपाल सत्‍यपाल मलिक को मेघालय ट्रांसफर कर दिया है।

वहीं महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी को गोवा के राजभवन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
राष्ट्रपति भवन से रिलीज जारी होते ही उमर अब्दुल्ला ने अपने ट्विटर हैंडल से तंज कसते हुए लिखा, 'मेघालय कहां है #AskingForAFriend।' राष्‍ट्रपति भवन से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, यह बदलाव उस तारीख से प्रभावी होंगे जब वे कार्यभार संभाल लेंगे। राष्‍ट्रपति ने पिछले साल 25 अक्‍टूबर को मलिक की नियुक्ति गोवा राज्‍यपाल के पद पर की थी।

इससे पहले सत्यपाल मलिक, जम्‍मू और कश्‍मीर के गवर्नर थे। उनके गवर्नर रहते ही जम्‍मू-कश्‍मीर और लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया था। सत्यपाल मलिक की जगह पर पूर्व आईएएस अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था, जो हाल ही में सीएजी के प्रमुख बनाए गए हैं।

कुछ दिनों पहले ही मेघालय के गवर्नर तथागत रॉय ने सक्रिय राजनीति में वापसी की इच्छा जताई थी। हालांकि उन पर क्या फैसला हुआ है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। तथागत राय ने अपने पांच साल के कार्याकाल में तीन साल त्रिपुरा के राज्यपाल के तौर पर और बाकी दो साल मेघालय के राज्यपाल के तौर पर सेवाएं दी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

Delhi : दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, पेट्रोल खर्च में कटौती और ‘नो कार डे’ अभियान शुरू

गुजरात के राज्यपाल का प्रेरणादायी निर्णय, ईंधन बचाने के लिए अहमदाबाद से कुरुक्षेत्र तक ट्रेन में किया सफर

प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन, ससुर ने दी मुखाग्नि, अखिलेश समेत पूरा परिवार रहा मौजूद

केरलम में केसी वेणुगोपाल कैसे हुए OUT, वीडी सतीशन होंगे मुख्यमंत्री

अगला लेख