शरद पवार को धमकी देने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 12 जून 2023 (11:25 IST)
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (रांकापा) के प्रमुख शरद पवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुणे से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी सागर बर्वे एक निजी कंपनी में काम करता है।

उन्होंने कहा, ‘मामले की जांच कर रही मुंबई अपराध शाखा बर्वे को मुंबई लेकर आई। शहर में उसे एक अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे मंगलवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।’

राकांपा ने 9 जून को दावा किया था कि पार्टी अध्यक्ष पवार (82) को सोशल मीडिया पर एक धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें लिखा था ‘जल्द ही उनका (नरेन्द्र) दाभोलकर जैसा हश्र होगा।’ अंधविश्वास के खिलाफ लड़ने वाले नरेन्द्र दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को पुणे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
Edited by navin rangiyal/(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

Tsunami: हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी को घटाकर बदला परामर्श में

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

क्यों आती है सुनामी? 21 साल पहले इससे गई थी 2,30,000 लोगों की जान

अगला लेख