Hanuman Chalisa

अब ऑनलाइन हो सकेगी विशेष ट्रेनों की बुकिंग

Webdunia
शनिवार, 17 फ़रवरी 2018 (11:09 IST)
नई दिल्ली। किसी खास मौके के लिए किसी ट्रेने के पूरे एक कोच की बुकिंग या किसी विशेष ट्रेन की बुकिंग अब ऑनलाइन संभव हो सकेगी। 
 
रेलवे बोर्ड द्वारा जारी एक सर्कुलर के मुताबिक आईआरसीटीसी की (एकल खिड़की बुकिंग व्यवस्था) के माध्यम से पूर्ण शुल्क दर (एफटीआर) पर विशेष ट्रेनों, रेलवे कोच और सैलून की बुकिंग की जा सकती है।
 
यह परिपत्र इस महीने की शुरुआत में जारी किया गया था। इसमें कहा गया है कि अब से कोई भी व्यक्ति या समूह जो एफटीआर पर ट्रेन या कोच बुक करना चाहता है, उन्हें आईआरसीटीसी से संपर्क करेंगे और आईआरसीटीसी उनकी ओर से ऑनलाइन बुकिंग कर देगा।
 
वर्तमान में इस तरह की बुकिंग के लिए संबंधित पक्ष को उस स्टेशन के स्टेशन मास्टर या मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक के पास जाना होता है जहां से वह यात्रा शुरू करेगा और यात्रा के विवरण समेत एक लिखित आवेदन देना होता है। पैसा जमा करने के बाद उन्हें एक रसीद दी जाती है जिसपर एक विशिष्ट एफटीआर संख्या दर्ज होती है।
 
अधिकारियों का कहना है कि यह प्रक्रिया बहुत जटिल है जिस कारण बदलाव किया जाना अनिवार्य था। हालांकि अब कुल किराए पर 30 प्रतिशत सेवा शुल्क के अलावा पांच प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क भी वसूला जाएगा। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, सीएम योगी समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

सीएम योगी के विजन से यूपी बना ‘एक्सप्रेसवे स्टेट’, 1900 KM नेटवर्क के साथ विकास को मिली रफ्तार

सीएम योगी की सख्ती से टले 2 बाल विवाह, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित हुआ बेटियों का भविष्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, गृह मंत्री अमित शाह संग बस्तर बैठक में विकास पर जोर

Delhi-NCR और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार, IMD की चेतावनी

अगला लेख