Festival Posters

पांच गुना बढ़ा ऑनलाइन वीडियो देखने का चलन

Webdunia
शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018 (07:36 IST)
मुंबई। इंटरनेट की दरें सस्ती होने से देश में वर्ष 2017 में ऑनलाइन वीडियो देखने का चलन लगभग पांच गुना बढ़ा है।
 
स्टार इंडिया के ऑनलाइन वीडियो मंच हॉटस्टार्स इंडिया की ‘वाच रिपोर्ट’ के अनुसार इंटरनेट की दरें सस्ती होने से पिछले एक साल में छोटे शहरों में ऑनलाइन वीडियो की खपत बढ़ी है, इस चलन को बढ़ाने में इन शहरों का योगदान ज्यादा रहा है।
 
रिपोर्ट के अनुसार, 'यह भारत में एक महत्वपूर्ण मोड़ को दर्शाता है जहां शुरुआती सालों में उपयोक्ता छोटी अवधि के वीडियो को ही ऑनलाइन देखते थे क्योंकि उनका मुख्य डर इंटरनेट की महंगी दरें थीं।' 
 
यह देखा गया है कि अब वेबसाइट के मुकाबले लोग मोबाइल पर ही वीडियो देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वीडियो देखने के कुल समय में से 90% से ज्यादा समय लोगों ने मोबाइल पर देखने में व्यतीत किया।एक औसत उपयोक्ता का मोबाइल पर वीडियो देखने का समय भी वेबसाइट के तुलना में ढाई गुना अधिक हुआ है।
 
करीब 35 करोड़ फालोअर्स की संख्या वाले हॉटस्टार ने पाया कि उसके मंच पर ऑनलाइन वीडियो देखे जाने के समय का 96% 20 मिनट से ज्यादा अवधि के वीडियो को देखने में खर्च किया गया।
 
ऑनलाइन वीडियो देखने के समय में एक लाख से दस लाख की आबादी वाले शहरों में सबसे ज्यादा वृद्धि यानी 4.3 गुना देखी गई है। कुछ शहरों में यह राष्ट्रीय औसत से ज्यादा मसलन मुरादाबाद में यह 22 गुना, इलाहाबाद में 13 गुना, हुबली में 12 गुना और सोनीपत में 12 गुना बढ़ा है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन ने उठाया बड़ा कदम, खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

अगला लेख