Publish Date: Mon, 15 Dec 2025 (13:36 IST)
Updated Date: Mon, 15 Dec 2025 (13:41 IST)
मोटापे और टाइप-2 मधुमेह जैसे रोगों से जूझ रहे भारतीयों के लिए अच्छी खबर है। अब इन दोनों बीमारियों के लिए प्रसिद्ध दवाई भारत में लॉन्च हो गई है। जिसका फायदा मरीजों को मिल सकेगा। दरअसल, डेनमार्क की प्रमुख फार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने शुक्रवार को भारत में अपनी लोकप्रिय दवा ओज़ेम्पिक (सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन) लॉन्च कर दी है। यह दवा मुख्य रूप से टाइप-2 मधुमेह के इलाज के लिए है, लेकिन विश्व स्तर पर इसके वजन घटाने के लाभों के कारण यह काफी प्रसिद्ध हो चुकी है।
ओज़ेम्पिक अब भारत में 0.25 мг, 0.50 мг और 1 мг की डोज़ में 'फ्लेक्सटच पेन' के रूप में उपलब्ध है। यह एक आसान उपयोग वाली पेन डिवाइस है, जिसे सप्ताह में केवल एक बार इस्तेमाल करना होता है। शुरुआती डोज़ (0.25 мг) की कीमत प्रति सप्ताह लगभग 2,200 रखी गई है। कंपनी के अनुसार, यह दवा आहार और व्यायाम के साथ अनियंत्रित टाइप-2 मधुमेह वाले वयस्कों के लिए निर्धारित की जाती है।
नोवो नॉर्डिस्क इंडिया के प्रबंध निदेशक विक्रांत श्रोत्रिय ने कहा, "ओज़ेम्पिक के जरिए हम टाइप-2 मधुमेह के मरीजों को एक नवीन और सुलभ इलाज उपलब्ध कराना चाहते हैं। यह दवा बेहतर ग्लाइसेमिक कंट्रोल के साथ-साथ सार्थक वजन प्रबंधन, हृदय और गुर्दे की लंबे समय तक सुरक्षा भी प्रदान करती है।" उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत में ओज़ेम्पिक का विपणन पूरी तरह से टाइप-2 मधुमेह के उपचार के रूप में किया जा रहा है।
श्रोत्रिय ने मूल्य निर्धारण पर कहा कि कंपनी ने भारत में बहुत सोच-समझकर कीमत रखी है, जो वैश्विक बाजारों की तुलना में काफी प्रतिस्पर्धी है। वजन घटाने वाली उच्च डोज़ (2.4 мг सेमाग्लूटाइड) वाली दवा वेगोवी पहले से भारत में उपलब्ध है, लेकिन उसका वितरण एम्क्योर फार्मा के साथ साझेदारी में होता है।भारत में मधुमेह की बढ़ती समस्या को देखते हुए यह लॉन्च महत्वपूर्ण है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुमानों के अनुसार, भारत में करीब 10.1 करोड़ लोग मधुमेह से पीड़ित हैं, जो चीन के बाद दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। इसके अलावा, 13.6 करोड़ लोग प्री-डायबिटीज और 25.4 करोड़ लोग सामान्य मोटापे से जूझ रहे हैं
Edited By: Navin Rangiyal
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें