25 दिन पहले पाकिस्तान के लड़ाकू विमान F-16 ने भारत के यात्री विमान को घेरा, जानिए वजह

Webdunia
गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019 (20:01 IST)
नई दिल्ली। 25 दिन पहले 23 सितंबर को पाकिस्तान के लड़ाकू विमान F-16 ने भारत के यात्री विमान को अपने हवाई क्षेत्र में 1 घंटे तक घेर कर रखा। इतना ही नहीं भारतीय विमान के पायलट को इसकी ऊंचाई कम करने और विमान के विवरण के साथ उन्हें रिपोर्ट करने के लिए कहा गया। एक कन्फ्यूजन की वजह से पाकिस्तानी लड़ाकू विमान ने भारतीय विमान को घेरा था। अगर इस मामले में थोड़ी सी चूक होती तो अंजाम कुछ भी हो सकता था। 
 
समाचार एजेंसी ANI के अनुसार यह घटना 23 सितंबर को हुई थी। स्पाइस जेट का विमान एसजी-21, काबुल के लिए दिल्ली से रवाना हुआ था। इसमें लगभग 120 यात्री सवार थे। घटना के दिन भारतीय विमान के पाक हवाई क्षेत्र में घुसने पर प्रतिबंध भी नहीं था।
 
स्पाइसजेट के पायलट ने पाकिस्तानी F-16 जेट के पायलटों से कहा कि यह स्पाइसजेट, भारतीय कमर्शियल विमान है, जो यात्रियों को लाता ले जाता है और शेड्यूल के अनुसार काबुल जा रहा है।
 
जब F-16s ने स्पाइसजेट के विमान को घेरा था तो यात्रियों ने भी पाकिस्तानी जेट और उनके पायलट को देखा। एक यात्री ने बताया कि पाक लड़ाकू विमान के पायलट ने हाथ के इशारे से भारतीय विमान के पायलट को विमान को नीचे लाने के लिए कहा। इस बीच विमान के यात्रियों से चुप रहने को कहा गया और विमान भी सभी खिड़कियां भी बंद कर दी गई।
 
हर फ्लाइट का एक कोड होता है, जैसे स्पाइसजेट विमान का कोड 'SG' था। इस कोड की वजह से पाकिस्तानी ATC को कन्फ्यूजन हो गया है और उसने स्पाइसजेट को 'IA' समझ लिया और इसे इंडियन आर्मी या इंडियन एयरफोर्स का विमान माना।
 
डीजीसीए के अधिकारियों ने बताया कि कन्फ्यूजन दूर होने पर पाकिस्तानी लड़ाकू विमान ने भारतीय विमान को पाकिस्तानी एयरस्पेस से बाहर तक छोड़ा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

होटल में आग लगने से महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, इंजीनियर की हालत नाजुक

AI के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : Red Hat सीईओ

Live : भाजपा मुख्‍यालय की ओर केजरीवाल का मार्च

operation jhaadu : केजरीवाल ने बताया क्या है PM Modi का AAP को खत्म करने का प्लान?

जमशेदपुर में PM मोदी बोले, कांग्रेस को विकास का क, ख, ग भी नहीं मालूम

अगला लेख