पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारा जाने से रोका, भारत नाराज

Webdunia
रविवार, 24 जून 2018 (08:50 IST)
नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया एवं अन्य अधिकारियों को गुरुद्वारा पंजा साहिब के दर्शन के लिए गए भारतीय सिख तीर्थयात्रियों से मिलने की इजाज़त नहीं दिए जाने पर शनिवार को कड़ा विरोध जताया।
 
नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त को तलब करके कड़ा विरोध व्यक्त किया जबकि इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग ने भी पाकिस्तान विदेश मंत्रालय में विरोध दर्ज कराया। ये तीर्थयात्री गुरुद्वारा पंजा साहिब में दर्शनों के लिए गए हैं और पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने यात्रा की अनुमति दी है।
 
ऐसा दूसरी बार हुआ है जब पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त को अपने यहां आए भारतीय तीर्थयात्रियों से मिलने की इजाजत नहीं दी है।
 
यात्रा की आयोजक शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है और नाराजगी जताई है कि तीर्थयात्रियों द्वारा पाकिस्तानी आयोजकों को भारतीय उच्चायुक्त और उच्चायोग के अधिकारियों के मुलाकात कराने के बार-बार के आग्रह के बावजूद ऐसा नहीं कराया गया।
 
भारत ने पाकिस्तानी पक्ष से कहा है कि उसने विएना संधि और 1974 के तीर्थयात्रा प्रोटोकॉल के तहत काउंसलर दायित्वों का उल्लंघन किया है। इसके अलावा पाकिस्तान के समर्थन से वहां मौजूद संगठनों द्वारा भारत में विघटनकारी गतिविधियों को समर्थन देने के मुद्दे को भी उठाया गया और उससे आग्रह किया गया कि पाकिस्तान की धरती से ऐसी कोई गतिविधि नहीं हो। (वार्ता) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

FASTag के नए नियम नहीं जाने तो होगा नुकसान, जरूरी खबर

EPFO में बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लाइज को क्या होगा फायदा

ममता की BJP को चुनौती, मेरे बांग्लादेशी आतंकियों से रिश्ते साबित करें, इस्तीफा दे दूंगी

MP: भिंड में ट्रक वैन की टक्कर में 6 की मौत, सीएम यादव ने जताया दुख

दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज, गुरुवार को रामलीला मैदान पर होगा आयोजन, CM पद पर सस्पेंस बरकरार

अगला लेख