Hanuman Chalisa

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, एलओसी पर बरसाए गोले

सुरेश डुग्गर
मंगलवार, 1 जनवरी 2019 (23:05 IST)
जम्मू। आतंकियों ने त्राल क्षेत्र में सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि को सीआरपीएफ कैंप पर फायरिंग की। त्राल के मडूरा गांव में स्थित कैंप में जवानों को क्षति पहुंचाने के लिए आतंकियों के रात के अंधेरे में कैंप पर यूबीजीएल ग्रेड दागे और गोलियां भी चलाईं। सतर्क जवानों ने बिना पल गवाएं जिस ओर से आतंकी गोलियां बरसा रहे थे, उस पर जवाबी कार्रवाई की लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी फरार हो गए।
 
दक्षिण कश्मीर के पुलावामा जिले में त्राल के मडूरा गांव में सीआरपीएफ की 180 बटालियन का कैंप है। रात करीब 12.10 मिनट पर आतंकियों ने कैंप पर हमला कर दिया। हमले में किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। सीआरपीएफ ने रात को ही क्षेत्र को घेर लिया था। सेना व स्थानीय पुलिस की मदद से क्षेत्र में तलाशी अभियान अभी भी जारी है। तीन महीनों के दौरान में त्राल में सुरक्षाबलों के कैंप पर यह छठा हमला है। इससे पहले तीन सेना कैंप और दो सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला कर चुके हैं। यह हमले मडूरा के अलावा बटगुंड, पंजू, बजवानी क्षेत्र किए गए थे।
 
इस बीच पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के खरी करमारा इलाके में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। जानकारी के अनुसार सीमा पर स्थित खरी करमारा क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी की है।
 
जानकारी के अनुसार पुंछ जिले में स्थित एलओसी पर पाकिस्तान सैनिकों ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और अग्रिम इलाकों में गोलाबारी की। अधिकारी ने बताया कि सीमा पर स्थित खरी करमारा क्षेत्र में सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी शुरू की और यह करीब एक घंटे तक जारी रही।
 
एलओसी पर तैनात भारतीय जवान भी गोलाबारी का जवाब दे रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि संघर्षविराम उल्लंघन में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एलओसी पर पिछले सप्ताह 27-29 नवंबर के बीच पाकिस्तानी सेना ने पुंछ और राजौरी जिले के कई सेक्टरों में गोलाबारी की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री

2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं 8 जिंदगियां, इंसानियत की मिसाल की देशभर में चर्चा

BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, कई बड़े चेहरों को मिला मौका, सतीश पूनिया राजस्थान से उम्मीदवार

बिखरे सभी बारी-बारी : शिवसेना की तरह कैसे टूटी ममता की TMC, जानिए अंदर की कहानी

'6 जून को क्या होने वाला है?' CJP के अभिजीत दीपके ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली प्लान पर अब भी कई सवाल

सभी देखें

नवीनतम

Rajya Sabha : कांग्रेस ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, कर्नाटक से मल्लिकार्जुन खरगे, मध्यप्रदेश से मीनाक्षी नटराजन

फरीदाबाद में बड़ा हादसा, जेवर फ्लाईओवर निर्माण के दौरान गिरी क्रेन, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

शिक्षा में उत्कृष्टता को मिलेगा सम्मान, योगी सरकार ने शुरू की राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 की प्रक्रिया

PM सूर्यघर योजना में उत्तर प्रदेश ने गाड़ा झंडा, 4 राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर बना सौर ऊर्जा का नंबर-1 राज्य

रूस के तेल उत्पादन में गिरावट, भारत पर क्या होगा असर?

अगला लेख