नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की गोलीबारी में सेना का जवान शहीद

Webdunia
गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021 (00:40 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में बुधवार को सेना का एक जवान शहीद हो गया। दुश्मन की गोलीबारी का हमारे जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि इस साल नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन किए जाने की घटना में राजस्थान के जोधपुर निवासी सिपाही लक्ष्मण शहीद होने वाले चौथे जवान हैं। प्रवक्ता ने बताया, पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के सुंदरबानी सेक्टर में अकारण गोलीबारी शुरू कर दी। दुश्मन की गोलीबारी का हमारे जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में लक्ष्मण गंभीर रूप से जख्मी हो गए और बाद में उनकी मृत्यु हो गई। प्रवक्ता ने कहा, सिपाही लक्ष्मण एक बहादुर, बेहद प्रेरित और संजीदा सैनिक थे। राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा।इससे पहले, जनवरी में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना के तीन जवान शहीद हो गए थे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

मैंने ही रुकवाया भारत-पाकिस्तान युद्ध, जानिए कहां तक पहुंची डोनाल्ड ट्रंप की गिनती

खुशखबरी! केरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, 16 जुलाई को मिलनी थी सजा

भारत ने की म्यांमार में सर्जिकल स्ट्राइक? उल्फा का दावा, 3 नेता ड्रोन हमले में मरे, सेना का इनकार

रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, एजेंट्स को बड़ा झटका! जानिए क्या बदलाव हुए

कांवड़ मार्ग पर ढाबों के लिए क्यूआर कोड, सुप्रीम कोर्ट का यूपी सरकार को नोटिस

अगला लेख