किसान आंदोलन के बीच 17 फरवरी को मुजफ्फरनगर में महापंचायत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 14 फ़रवरी 2024 (22:52 IST)
Kisan Andolan : भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता राकेश टिकैत ने बुधवार को कहा कि देश में प्रदर्शनकारी किसानों पर हो रहे 'अत्याचार' पर चर्चा के लिए शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में महापंचायत आयोजित की जाएगी। उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा के किसानों और बीकेयू के कार्यकर्ताओं से सिसौली के 'किसान भवन' में आयोजित होने वाली महापंचायत में शामिल होने का आह्वान किया गया है।
ALSO READ: farmers protest : दिल्ली चलो मार्च, सीमाओं पर डटे किसान, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, डल्लेवाल बोले- बातचीत के लिए तैयार
टिकैत ने फेसबुक पर किए पोस्ट में कहा कि आप सभी किसानों व भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संदेश दिया जाता है कि राष्ट्रीय कार्य समिति के निर्णयानुसार 17 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर स्थित किसान भवन सिसौली में मासिक पंचायत का आयोजन किया जाएगा,जिसमें देश के मौजूदा हालात व आंदोलन कर रहे किसानों पर हो रहे जुल्म को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि इस मासिक पंचायत में उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड,दिल्ली,हरियाणा के भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और ऋण माफी पर कानून सहित अपनी मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के लिए 'दिल्ली चलो' आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं।
 
किसानों की मंगलवार को हरियाणा पुलिस से पंजाब से लगती राज्य की सीमा पर दो स्थानों पर झड़प हो गई थी जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे थे और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया था। किसान दिल्ली जाने की कोशिश कर रहे थे। भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

एनआरआई को मतदान करने का अधिकार दिया जाए : राजीव कुमार

Israel ने लेबनान में किया ड्रोन से हमला, हमास का सैन्य अभियान प्रमुख ढेर

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भोपाल गैस त्रासदी : जहरीले कचरे को लेकर SC हुआ सख्‍त, केंद्र और MP सरकार को भेजा नोटिस, कचरा निपटान पर मांगा जवाब

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

अगला लेख