केवीके में खाली पड़े 1440 पदों को भरने के लिए ठोस कदम उठाए सरकार, संसदीय समिति ने की सिफारिश

Webdunia
शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021 (00:07 IST)
नई दिल्ली। संसद की एक समिति ने गुरुवार को केंद्र सरकार से 717 कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) में 1440 पदों को भरे जाने को लेकर ठोस कदम उठाने की सिफारिश की है।इन केवीके में से ज्यादातर राज्य सरकारों के प्रशासनिक नियंत्रण में हैं।

देशभर में फैले कुल 717 केवीके में से 468 राज्यों के कृषि विश्वविद्यालयों के प्रशासनिक नियंत्रण में हैं। इसके अलावा 65 भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के संस्थानों और 22 केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालयों के नियंत्रण में हैं। प्रत्‍येक केवीके में एक वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रमुख तथा विषय से जुड़े छह विशेषज्ञ रखे जाने का प्रावधान है।

भाजपा सांसद पी. चंदनगौडा गद्दीगौडर की अध्यक्षता वाली कृषि पर संसद की स्थाई समिति ने लोकसभा में गुरुवार को पेश अपनी रिपार्ट में 2019-20 की अनुदान मांगों पर गौर करते हुए केवीके में खाली पड़े पदों को भरे जाने की सिफारिश की।
ALSO READ: सरकार किसानों से जुड़े मुद्दों पर संसद के अंदर और बाहर चर्चा करने को तैयार : तोमर
मंत्रालय ने इस मामले में समिति को सूचित किया कि ज्यादातर केवीके राज्य कृषि विश्‍वविद्यालयों के नियंत्रण में हैं। ये विश्वविद्यालय राज्य सरकारों के प्रशासनिक नियंत्रण में हैं। केंद्रीय मंत्री और अधिकारियों ने राज्यों को केवीके में खाली पड़े पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरने को कहा है।

मंत्रालय ने यह भी कहा कि 717 केवीके में फिलहाल 1,440 पद खाली पड़े हैं। इसमें 214 पद वरिष्ठ वैज्ञज्ञनिकों और प्रमुखों के हैं, जबकि 1,226 पद विषय से जुड़े विशेषज्ञों के हैं। समिति ने केवीके को मजबूत बनाने की जरूरत पर जोर दिया और मंत्रालय के जवाब पर असंतोष जताया। रिपोर्ट में मंत्रालय से केवीके में खाली पड़े पदों को तत्काल भरने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा गया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख