rashifal-2026

खुशखबर, पासपोर्ट बनाना अब और आसान होगा...

Webdunia
सोमवार, 25 सितम्बर 2017 (12:30 IST)
मुरादाबाद। लोगों की सुविधा के लिए केन्द्र सरकार आगामी एक वर्ष के दौरान देश के सभी मुख्य डाकघरों में पासपोर्ट कार्यालय खोलेगी।
 
विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने बताया कि केन्द्र सरकार देश के सभी मुख्य डाकघरों में पासपोर्ट कार्यालय खोलेगी। डाकघरों में पासपोर्ट कार्यालय खोले जाने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। इससे असुविधा और समय की बचत होगी। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद जैसे निर्यातक शहर के लिए यह योजना काफी लाभप्रद साबित होगी।
 
सिंह ने कहा कि निर्यात नगरी में पासपोर्ट बनवाने के लिए यहां के लोगों को बाहर जाना पड़ता है। डाकघरों में ही पासपोर्ट बनने की सुविधा होने पर निर्यातकों को काफी राहत मिलेगी। 
 
स्वदेशी जागरण मंच के एक कार्यक्रम में रविवार को मुरादाबाद में पहुंचे विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन साल में समयबद्धता के साथ जनकल्याण के काम पूरे किए हैं। ऐसा पूर्ववर्ती सरकारों ने नहीं किया।
 
केंद्र सरकार की साढ़े तीन साल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि विदेश मंत्रालय ने पहल करके विदेशों में फंसे 85 हजार नागरिकों को सकुशल देश लौटाने का काम किया है। यमन, लीबिया, ईराक समेत कई देशों में फसे भारतीयों को स्वदेश लाया गया। 
 
विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना साकार करने के लिए सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

ऑनलाइन गेमिंग को क्यों नहीं समझना चाहिए 'बच्चों का खेल'?

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

AI Impact Summit 2026 : 19-20 फरवरी को भारत में होगा मेगा इवेंट, 65 से ज्यादा देश होंगे शामिल, 600 से ज्यादा स्टार्टअप्स का जमावड़ा

आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय केंद्र में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की पावन उपस्थिति में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सागर

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

अगला लेख