Hanuman Chalisa

होगा सुधार, अब जारी होंगे इलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट

Webdunia
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने सोमवार को कहा कि पासपोर्ट सेवा में सुधार के कार्यक्रम जारी रहेंगे और जल्द ही देश में इलेक्ट्रॉनिक चिप युक्त ई-पासपोर्ट जारी होना शुरू हो जाएंगे।
 
डॉ. जयशंकर ने यहां जवाहरलाल नेहरू भवन में पासपोर्ट सेवा दिवस और पासपोर्ट अधिकारियों के सम्मेलन के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पूर्ववर्ती श्रीमती सुषमा स्वराज द्वारा शुरू किए गए पासपोर्ट सेवाओं में क्रांतिकारी सुधारों को जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि डाक विभाग के सहयोग से देश में अब तक 413 डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोले जा चुके हैं। इसके अलावा 93 पासपोर्ट कार्यालयों को मिलाकर 505 पासपोर्ट सेवा केन्द्र देश में सालाना करीब एक करोड़ पासपोर्ट जारी कर रहे हैं।
 
विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका एवं चीन के बाद भारत विश्व में तीसरा सर्वाधिक पासपोर्ट जारी करने वाला देश बन चुका है। देश में इस समय करीब साढ़े आठ करोड़ नागरिकों के पास पासपोर्ट हैं। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट सेवा में सुधार, विस्तार और आपके द्वार के मंत्र पर काम हो रहा है। देश के हर लोकसभा क्षेत्र में कम से कम एक पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोलने की योजना है।
 
उन्होंने यह भी कहा कि पासपोर्ट सुधार एवं सरलीकरण का कार्यक्रम सुरक्षा चिंताओं से समझौता किए बिना जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही इलेक्ट्रॉनिक चिप युक्त पासपोर्ट जारी किया जाने लगेगा। सूत्रों के अनुसार ई-पासपोर्ट इसी वर्ष से जारी होने लगेंगे। लोगों के पासपोर्ट के नवीनीकरण के समय सबको ई-पासपोर्ट ही जारी किए जाएंगे।
 
इस कार्यक्रम में डाक सचिव अनंत नारायण नंदा, विदेश मंत्रालय में सचिव (काउंसलर, पासपोर्ट, वीसा) संजीव अरोड़ा और संयुक्त सचिव एवं मुख्य पासपोर्ट अधिकारी अरुण चटर्जी उपस्थित थे। विदेश मंत्री ने पासपोर्ट सेवाओं के श्रेष्ठतम क्रियान्वयन के लिए पुरस्कार भी प्रदान किए। सर्वश्रेष्ठ पासपोर्ट सेवा केन्द्र के रूप में पहला पुरस्कार जालंधर कार्यालय को, दूसरा पुरस्कार कोच्चि कार्यालय को और तीसरा पुरस्कार कोयंबटूर कार्यालय को दिया गया।
 
राज्य पुलिस अधिकारियों की श्रेणी में पहला पुरस्कार गुंटूर पुलिस अधीक्षक कार्यालय को और दूसरा पुरस्कार कोचीन पुलिस आयुक्त कार्यालय को दिया गया। डाकघर पासपोर्ट सेवाकेन्द्र की श्रेणी में गुजरात के आणंद और आंध्रप्रदेश के कुर्नूल को पुरस्कृत किया गया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

Donald Trump की धमकी, खत्म होगा भ्रष्टाचार और मौत का दौर, ईश्वर ईरान की रक्षा करे

युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश

Kharg Island पर अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने भी दी चेतावनी

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

सभी देखें

नवीनतम

सीजफायर के बाद भी कम नहीं हुई ट्रंप की मुश्किलें, 85 सांसदों ने मांगा इस्तीफा

LIVE: सीजफायर से शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स में 2607 अंकों का उछाल

UP में PPP मॉडल पर अब 49 बस स्टेशनों का होगा कायाकल्प

Top News : सीजफायर का बड़ा असर, हार्मुज खुला, तेल कीमतों में भारी गिरावट

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

अगला लेख