जम्मू कश्मीर में साथ आ सकते हैं पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस, अल्ताफ बुखारी हो सकते हैं सीएम

Webdunia
बुधवार, 21 नवंबर 2018 (16:11 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में अनिश्चतता का दौर खत्म होता दिखाई दे रहा है। राज्य में नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावनाएं बढ़ती नजर आ रही है।
 
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जम्मू एवं कश्मीर में सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है, जिसके लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस तथा पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और कांग्रेस हाथ मिला सकते हैं। बताया जा रहा है कि इसके लिए कांग्रेस हाईकमान से हरी झंडी मिल गई है। गुरुवार को इस गठबंधन की घोषणा भी हो सकती है।
 
यह भी कहा जा रहा है कि पीडीपी नेता अल्ताफ बुखारी राज्य के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं। कांग्रेस पीडीपी को बाहर से समर्थन दे सकती है।  
 
कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के बीच गठबंधन पर गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हम पार्टियों का यह कहना था कि क्यों ना हम इकट्ठे हो जाए और सरकार बनाए। अभी वो स्टेज सरकार बनने वाली नहीं है, एक सुझाव के तौर पर बातचीत चल रही है।
 
उल्लेखनीय है कि सरकार गिरने के बाद से राज्य में राज्यपाल शासन लागू है। 19 दिसंबर को राज्यपाल शासन के छह महीने पूरे हो जाएंगे और नियमों के मुताबिक, इसे दोबारा बढ़ाया नहीं जा सकता है। राज्यपाल शासन के बाद राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है लेकिन उसके लिए विधानसभा को भंग किया जाना जरूरी है।
चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख