केजरीवाल को मोदी के विकल्प के रूप में देख रहे हैं लोग, केंद्र सरकार उन्हें रोकने के लिए लाई NCT बिल : मनीष सिसोदिया

Webdunia
गुरुवार, 25 मार्च 2021 (20:27 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को जीएनसीटीडी (GNCTD) विधेयक पर केंद्र सरकार की निन्दा की और आरोप लगाया कि वह असुरक्षित महसूस कर रही है क्योंकि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकल्प के रूप में उभर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आप सरकार आगे की कार्रवाई के लिए मुद्दे पर कानूनी राय ले रही है। 
 
सिसोदिया ने कहा कि हर जगह शासन के दिल्ली मॉडल की चर्चा हो रही है। केंद्र की भाजपा सरकार असुरक्षित महसूस कर रही है क्योंकि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकल्प के रूप में उभर रहे हैं। इसलिए निर्वाचित सरकार को कमतर करने के लिए यह विधेयक लाया गया है। 
ALSO READ: कल के भारत बंद के दौरान संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली जाने वाले वैकल्पिक रास्तों को बंद करने का किया बड़ा ऐलान
उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई के बारे में निर्णय के लिए हम कानूनी राय ले रहे हैं।  राज्यसभा ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक को विपक्ष के विरोध और बहिर्गमन के बीच पारित कर 
दिया। लोकसभा ने इसे 22 मार्च को पारित किया था।
 ALSO READ: इस देश ने AstraZeneca के टीके पर पाबंदी को 3 महीने और बढ़ाया
यह विधेयक निर्वाचित दिल्ली सरकार की तुलना में उपराज्यपाल को अधिक शक्तियां प्रदान करता है और स्पष्ट करता है कि दिल्ली में ‘सरकार’ का मतलब ‘उपराज्यपाल’ हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

1 साल के बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला, खुद हुआ बेहोश, जानिए क्‍या है मामला

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

सभी देखें

नवीनतम

भारी बारिश से मुंबई पानी पानी, जानिए बिहार से बंगाल तक कैसा है मौसम?

13 दिन बाद कब्र से निकाला महिला का शव, पति पर हत्या का आरोप

सपा नेता रामजीलाल सुमन बोले, समानता नहीं होने तक देश में नहीं रुकेगा धर्मांतरण

क्या थाईलैंड, कंबोडिया युद्ध खत्म करा पाएंगे ट्रंप?

LIVE: फर्जी एंबेसी मामले में हर्षवर्धन जैन के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस

अगला लेख