Hanuman Chalisa

GST के दायरे में आने पर 25 रुपए घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

Webdunia
शुक्रवार, 17 सितम्बर 2021 (10:49 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल के दामों में आग लगी हुई है और ये आज कई राज्यों में 100 का आकंड़ा पार कर चुके हैं। अगर पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाता है तो आपकी जेब भारी होगी और महंगाई का बोझ हल्का होगा। अब ये उम्मीद फिर जग रही है, क्योंकि आज लखनऊ में जीएसटी काउंसिल की बैठक सुबह 11 बजे वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी। सभी राज्यों के वित्तमंत्री भी इसमें शामिल होंगे। जीएसटी के दायरे में आने पर  पेट्रोल-डीजल के दाम 25 रुपए घट सकते हैं।

ALSO READ: बच कर रहें इन 10 बीमारियों से, वरना पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहेंगी ये बीमारियां
 
जीएसटी में आने पर केंद्र की एक्साइज और राज्यों का वैट खत्म हो जाएगा। जीएसटी का सबसे बड़ा स्लैब 28 फीसदी का है, जो आज लग रहे टैक्स से काफी कम है। हर राज्य में पेट्रोल-डीजल पर अलग अलग टैक्स है। राजस्थान में पेट्रोल पर 36 फीसदी वैट है। कर्नाटक सरकार 35 फीसदी सेल्स टैक्स वसूलती है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल पर वैट 33 फीसदी है। तो दिल्ली में 30 और यूपी में 26.80 फीसदी।

ALSO READ: चीन में क्‍यों आया ‘चिकन बेबी’ ट्रेंड, मां-बाप क्‍यों अपने बच्‍चों को लगा रहे ‘चिकन ब्‍लड’ का इंजेक्‍शन?
 
GST दायरे में आते ही तेल के दाम कैसे कम होंगे, ए एक उदाहरण से समझिए। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101 रुपए 19 पैसे से घटकर 56 रुपए 45 पैसे हो जाएगी। जबकि डीजल की कीमत 88 रुपए 62 पैसे से घटकर 55 रुपए 42 पैसे हो जाएगी। पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने पर घाटा राज्य सरकारों का है। लेकिन दिल्ली और छत्तीसगढ़ की सरकारें इसके लिए तैयार हैं। लेकिन बीजेपी सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने का विरोध किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या यूसुफ पठान ने भी बदल ली है टीम, अमित शाह से मुलाकात की अटकलें, कल्याण बनर्जी के दावे से उड़ी ममता बनर्जी की नींद

कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा के लिए नामांकन रद्द

PoK में मुनीर की बर्बरता पर भड़का भारत, बोला- अत्याचारों का होगा इंसाफ

Personal Loan या Credit Card? कौनसा सस्ता, जानिए किस विकल्प से होगी ज्यादा बचत

POK में बगावत, पाक सेना की गोलीबारी में दर्जनों की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय बोला- खाली करो हमारा इलाका

सभी देखें

नवीनतम

NDA नेताओं की बैठक में बोले PM मोदी, कांग्रेस के कुचक्र से आजाद हुआ देश, यह 12 वर्षों की बड़ी सफलता

LIVE: कांग्रेस ने देश के साथ किया विश्वासघात, NDA की बैठक में बोले PM मोदी

यूपी के विकास में पीएम मोदी के सारथी बने सीएम योगी

किसानों के हित में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का बड़ा फैसला

PoK में क्या प्रदर्शनकारियों ने मार गिराया पाकिस्तानी सेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर, 21 सैनिकों की मौत

अगला लेख