क्रूड ऑइल में तेजी के बावजूद ईंधन कीमतें स्थिर, मुंबई में पेट्रोल की कीमत सर्वाधिक

Webdunia
शनिवार, 19 फ़रवरी 2022 (09:31 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 7 सालों के रिकॉर्ड स्तर पर चल रहे क्रूड ऑइल के बीच आज शनिवार को भी कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। पिछले लगभग 3 महीने से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों में गुरुग्राम, नोएडा, जयपुर जैसे शहरों में भाव बदल गए हैं। मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब भी सबसे ज्‍यादा 110 रुपए के आसपास बनी हुई है।
 
आईओसीएल ने देश में आज के लिए पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की लगातार बढ़ती कीमतों के बावजूद सरकारी तेल कंपनियां चुनावी दबाव के कारण कीमतें नहीं बढ़ा पा रहीं। बावजूद इसके, मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब भी सबसे ज्‍यादा 110 रुपए के आसपास बनी हुई है। कंपनियां मेट्रो शहरों को छोड़कर छोटे शहरों में अपनी कीमतों में लगातार बदलाव कर रही हैं।
 
4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67, मुंबई में पेट्रोल 109.98 और डीजल 94.14, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 और डीजल 91.43 तथा कोलकाता में पेट्रोल 104.67 और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Heart Attack और stroke से बचने के लिए china ने बनाई वैक्सीन, क्या किया दावा

ट्रेन हाईजैक में मौत का आंकड़ा सैकड़ों में? पाकिस्तान सरकार ने क्वेटा भेजे 200 से ज्यादा ताबूत

कयामत के दिन जैसा खौफनाक मंजर था, जाफर एक्सप्रेस के यात्रियों की आपबीती

Train Hijack में भारत का हाथ, पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ ने पार की बेशर्मी की हद, तालिबान का क्यों लिया नाम

BSNL का सस्ता प्लान, 6 महीने की वैलिडिटी, डेटा खत्म होने के बाद भी चलता रहेगा इंटरनेट

सभी देखें

नवीनतम

रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 87.22 प्रति डॉलर पर

मप्र के बजट को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना, Budget को बताया खोखले वादों से भरा

कैग ने रेलवे में 2604 करोड़ रुपए की गड़बड़ी पकड़ी, सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए : संजय सिंह

pakistan train hijack : 30 घंटे बाद ऑपरेशन पूरा, 33 विद्रोही ढेर, BLA का दावा- उसके कब्जे में अभी भी 150 से ज्यादा पाक नागरिक

क्‍या अब खत्म होंगे दिल्ली सरकार और LG के बीच विवाद, भाजपा सरकार वापस ले रही सभी कोर्ट केस

अगला लेख