पेट्रोल फिर हुआ महंगा, जानिए चार महानगरों में भाव

Webdunia
शुक्रवार, 5 अप्रैल 2019 (15:59 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पांच दिन अपरिवर्तित रहने के बाद शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत में एक बार फिर तेजी देखी गई है और यह पांच पैसे महंगा होकर सवा चार महीने के उच्‍चतम स्तर 72.91 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। यह दिल्ली में पेट्रोल का 29 नवंबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है।

सवा चार महीने बाद यहां पेट्रोल 73 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंचा है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने आज बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को 82.86 रुपए प्रति लीटर बिकने वाला पेट्रोल शुक्रवार को पांच पैसे महंगा होकर 72.91 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया।

वहीं डीजल 66.14 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा। मुंबई और कोलकाता में भी पेट्रोल पांच पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ और इसके दाम क्रमश: 74.93 तथा 78.48 रुपए प्रति लीटर रहे। चेन्नई में पेट्रोल छह पैसे महंगा होकर 75.68 रुपए प्रति लीटर और डीजल एक पैसे सस्ता होकर 69.83 रुपए प्रति लीटर बिका।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

बड़ी खबर, 9 सितंबर को उपराष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव

LIVE: बड़ी खबर, 9 सितंबर को उपराष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव

वो कहानी, जो हर भारतीय को याद है: 15 अगस्त की गाथा

झारखंड विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान SIR के खिलाफ होगा प्रस्ताव पारित

बर्खास्त कांस्टेबल मुनीर अहमद का पाकिस्तानी लड़की से विवाह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा करार

अगला लेख