Hanuman Chalisa

फेसबुक का ऑस्ट्रेलिया में विदेशी चुनावी विज्ञापनों पर प्रतिबंध का निर्णय

Webdunia
शुक्रवार, 5 अप्रैल 2019 (15:31 IST)
मॉस्को। सोशल नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक ने कहा है कि वह ऑस्ट्रेलिया में आगामी संघीय चुनाव के मद्देनजर देश के बाहर से खरीदे गए चुनावी विज्ञापनों को अस्थायी रूप से ब्लॉक कर देगा ताकि मतदाताओं को विदेशी हस्तक्षेप के प्रभाव से बचाया जा सके।
 
कंपनी के ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लिए नीति संबंधी निदेशक मिया गार्लिक ने कहा कि हमारे प्लेटफॉर्म पर विदेशी हस्तक्षेप को रोकना चुनावों की सुरक्षा के लिए हमारी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। इस प्रतिबद्धता के तहत मई में होने वाले चुनाव के मद्देनजर हम ऑस्ट्रेलिया में विदेशों से खरीदे गए चुनावी विज्ञापनों को अस्थायी रूप से ब्लॉक करने जा रहे हैं।
 
फेसबुक की अन्य नीतियों में विज्ञापनों पर अधिक जानकारी प्रदान करना, ऑस्ट्रेलिया में फेसबुक पर पोस्ट की गई विषयवस्तुओं की समीक्षा के लिए समाचार एजेंसी एएफपी के सहयोग से तथ्यों की जांच करना, फेसबुक पर पोस्ट की गई सूचनाओं की गुणवत्ता और विश्वसनीयता को बेहतर बनाना, फर्जी खातों से निपटना, प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा के उपायों को बढ़ावा देना शामिल है।
 
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार फेसबुक उन टेक्नोलॉजी कंपनियों में शामिल है, जो शुक्रवार को देश की सरकार से मिलकर मार्च के मध्य में न्यूजीलैंड में 2 मस्जिदों पर हुए हमलों की पृष्ठभूमि में अपनी ऑनलाइन नीतियों के बारे में बताएंगी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा एलान, अगले साल से ऑनलाइन होगी NEET परीक्षा

Weather Update : तेजी से बदल रहा मौसम, कई राज्‍यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, क‍ब आएगा मानसून?

CM योगी की प्रेरणा से साइकल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

नीट परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर: 21 जून को होगी री-एग्जाम

LIVE: 21 जून को होगी नीट परीक्षा, NTA ने किया एलान

अगला लेख