कच्चा तेल साढ़े तीन वर्ष के उच्चतम स्तर पर, भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

Webdunia
बुधवार, 16 मई 2018 (08:30 IST)
नई दिल्ली। आपूर्ति में कमी और अमेरिका के ईरान के विरूद्ध प्रतिबंध लगाने की घोषणा से मंगलवार को कच्चा तेल साढे तीन वर्ष के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। कच्चे तेल के दाम बढ़ने से भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में और तेजी आने की आशंका है।
 
उल्लेखनीय है कि भारत में कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर तेल कंपनियों ने लगातार 20 दिन तक पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए थे। अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर आई तेजी से अब उन पर दाम बढ़ाने को लेकर दबाव बढ़ गया है।
 
ब्रेंट क्रुड 79 सेंट की बढ़त लेकर 79.02 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी लाइट क्रुड 40 सेंट उठकर 71.36 डॉलर प्रति बैरल बोला गया जो नवंबर 2014 के बाद का उच्चतम स्तर है।
 
मांग में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लेकिन ओपेक देशों द्वारा उत्पादन नियंत्रित करने से पिछले एक वर्ष में तेल की कीमतों में वैश्विक स्तर पर करीब 70 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
 
अब अमेरिका ने ईरान पर उसके परमाणु कार्यक्रमों को लेकर प्रतिबंध लागने की घोषणा की है जिससे इस वर्ष के अंत में तेल की आपूर्ति में कमी आने की आशंका जताई जा रही है। इसके बाद से तेल की कीमतों में तेजी का रूख बना हुआ है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : नासिक में भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर में 7 लोगों की मौत

रूस से कच्चा तेल खरीदना देश के हित में, अमेरिकी दबाव को खारिज करे भारत

Tata Punch ने 4 साल से भी कम समय में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

राहुल गांधी का तीखा कटाक्ष, मोदी सरकार में दलित और वंचित होना अपराध बन गया

पंजाब में भारी बारिश के बाद आपातकाल, 24 घंटे में 30 लोगों की मौत, 6 जिलों में सबसे ज्यादा तबाही

अगला लेख