उत्‍तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े, जानिए अन्य महानगरों में ताजा भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 5 फ़रवरी 2024 (10:28 IST)
Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल (Crude oil) की कीमतों में उठापटक जारी है। क्रूड का भाव वैश्विक बाजार में एक बार फिर 80 डॉलर के नीचे आ गया है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से सोमवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) की कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है। अगर आप पहाड़ी राज्‍यों में बर्फबारी देखने जा रहे तो यह जानकारी आपके काफी काम की है। उत्‍तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है।
 
गुरुग्राम में पेट्रोल सस्‍ता हुआ : सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में पेट्रोल आज सस्‍ता हुआ और 29 पैसे गिरकर 96.89 रुपए लीटर बिक रहा है। यहां डीजल भी 28 पैसे सस्‍ता होकर 89.77 रुपए लीटर हो गया है। हिमाचल प्रदेश के कुल्‍लू जिले में आज पेट्रोल 91 पैसे महंगा हुआ और 97.82 रुपए लीटर बिक रहा जबकि डीजल 74 पैसे चढ़कर 89.74 रुपए लीटर हो गया है। उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में आज पेट्रोल 8 पैसे चढ़कर 95.21 रुपए लीटर हो गया तो डीजल 9 पैसे महंगा होकर 90.29 रुपए के भाव बिक रहा है।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में ताजा भाव : देश के प्रमुख 4 महानगरों में दिल्ली पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, लकाता पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार गुरुग्राम में पेट्रोल 96.89 और डीजल 89.77, कुल्‍लू में पेट्रोल 97.82 और डीजल 89.74  और देहरादून में पेट्रोल 95.21 और डीजल 90.29 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

NEET मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- झूठ फैला रहे कांग्रेस और INDIA गठबंधन

Share Market दुरुपयोग पर लगेगी लगाम, SEBI ने शेयर ब्रोकरों को दिए ये निर्देश

CMF Phone 1 क्यों हो रहा है वायरल, क्या सबसे अलग होगा स्मार्टफोन का डिजाइन

प्रवचनकारों, कथावाचकों और बाबाओं पर क्या कहते हैं हिंदू शास्त्र?

सभी देखें

नवीनतम

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hathras Stampede : क्या मैनपुरी में है भोले बाबा, वकील एमपी सिंह बोले- डरे या फरार नहीं हुए हैं

Bhojshala Survey : ASI 15 जुलाई तक पेश करे सर्वे रिपोर्ट, मप्र हाईकोर्ट ने दिया आदेश

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

इंदौर के ACP को 'डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश, CBI अधिकारी बताकर दी धमकी

अगला लेख
More