मध्यप्रदेश में पेट्रोल 102 रुपए लीटर तक पहुंचा, लगातार चौथे दिन बढ़े दाम

Webdunia
शुक्रवार, 7 मई 2021 (14:34 IST)
नई दिल्ली। राजस्थान और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में पेट्रोल का दाम 102 रुपए प्रति लीटर की ऊंचाई तक पहुंच चुका है। तेल कंपनियों के लगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने से यह स्थिति बनी है। हालांकि इससे पहले 5 राज्यों में जारी विधानसभा चुनावों के दौरान 2 सप्ताह से अधिक समय तक दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया।

ALSO READ: पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर, पेट्रोल 28 और डीजल 33 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ
 
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 29 पैसे और डीजल के दाम में 31 पैसे प्रति लीटर की तेज वृद्धि की गई। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल का खुदरा मूल्य 91.27 रुपए प्रति लीटर हो गया जबकि डीजल का दाम 81.73 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। राजस्थान के गंगानगर जिले में इस वृद्धि के बाद पेट्रोल का दाम 102.15 रुपए लीटर पर पहुंच गया।
 
तेल कंपनियों के मूल्य चार्ट में यह दर्शाया गया है, वहीं मध्यमप्रदेश के अनूपपुर में पेट्रोल का दाम 101.86 रुपए लीटर हो गया है जबकि महाराष्ट्र के परभणी में यह 99.95 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच चुका है। इस साल यह दूसरा मौका है, जब देश के कुछ हिस्सों में पेट्रोल का दाम 100 रुपए प्रति लीटर से ऊपर निकल गया। इससे पहले फरवरी मध्य में पेट्रोल का दाम इस आंकड़े से ऊपर निकला था।
 
ईंधन के खुदरा दाम अलग-अलग राज्यों में भिन्न होते हैं। राज्यों में मूल्यवर्धित कर (वैट) की दर और माल पहुंचाने का भाड़ा अलग होना इसकी मुख्य वजह होती है। देश में राजस्थान में पेट्रोल पर सबसे अधिक वैट लगता है, उसके बाद मध्यप्रदेश का स्थान आता है। शुक्रवार को लगातार चौथा दिन रहा है, जब तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए हैं, वहीं इससे पहले विधानसभा चुनावों के दौरान 18 दिन तक इनके दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया।
 
4 दिन की वृद्धि में पेट्रोल के दाम 88 पैसे और डीजल के दाम में 1 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है। इस वृद्धि से 24 मार्च से लेकर 15 अप्रैल के बीच दाम में जो कमी आई थी, वह समाप्त हो चुकी है। इस दौरान तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 67 पैसे और डीजल के दाम में 74 पैसे प्रति लीटर की कटौती की थी। तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम लगातार ऊंचा बना हुआ है। कच्चे तेल का दाम 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

CEC के लिए दिए गए नामों पर राहुल गांधी ने जताया विरोध, कांग्रेस ने मोदी सरकार को दिया यह सुझाव

ओडिशा में 5 साल में 44823 लोग हुए लापता, मुख्यमंत्री माझी ने विधानसभा में दिया बयान

एनआरआई को मतदान करने का अधिकार दिया जाए : राजीव कुमार

अगला लेख