Festival Posters

कटड़ा में फंसे वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं पर विवाद

सुरेश एस डुग्गर
बुधवार, 1 अप्रैल 2020 (13:41 IST)
जम्मू। वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले करीब 400 श्रद्धालुओं के कटड़ा में फंसे होने के मामले में विवाद खड़ा हो गया है। इस संबंध में माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने इस बात का खंडन किया है कि कटड़ा में कोई श्रद्धालु रूका हुआ है जबकि जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट की डिवीजन बैंच ने एक याचिका पर यह निर्देश दिया था कि इन श्रद्धालुओं को निकाला न जाए।
 
सारा मामला उस समय सामने आया था जब 30 मार्च को कटड़ा में कुछ होटलों तथा श्राइन बोर्ड के कुछ संस्थानों में रूके हुए 400 के करीब श्रद्धालुओं में से कुछेक के साथ पत्रकारों ने बात की और उनकी आवाज को प्रशासन तक पहुंचाया था। 
 
जो श्रद्धालु कटड़ा में फंसे हुए हैं उनमें अधिकतर बिहार के रहने वाले हैं जो यात्रा पूरी करने के बाद से ही वहीं फंसे हुए हैं। कुछ नेपाली हैं जिन्हें श्राइन बोर्ड ने यात्रा करने की इजाजत नहीं दी थी क्योंकि उन्हें विदेश यात्रा में शामिल होना बताया गया था।
 
अब जबकि ये नेपाली श्रद्धालु 14 दिनों की क्वारंटाइन अवधि को भी पूरा कर चुके हैं लेकिन अपने घरों को नहीं लौट पा रहे हैं क्योंकि पूरे देश में लाकडाउन है।
 
श्राइन बोर्ड की ओर से इस मामले पर उस समय खंडन रूपी बयान आया जब 30 मार्च को जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट की डिवीजन बैंच ने न्यायमित्र द्वारा पेश किए गए मामले पर इन श्रद्धालुओं के प्रति एक आदेश देते हुए श्राइन बोर्ड तथा रियासी के उपायुक्त को निर्देश दिया था कि इन श्रद्धालुओं को उनके वर्तमान रहने के स्थानों से बेदखल न किया जाए और साथ ही उनके खाने पीने के अतिरिक्त अन्य जरूरतों को पूरा करने की व्यवस्था की जाए।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी की अखिलेश को सलाह, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं

प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे को किया मजबूत तो बीमारू से बना उत्तम प्रदेश बना यूपी

बुधवार से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल शिक्षा और सेवाओं के विस्तार से तंदुरुस्त हुआ प्रदेश

T20 World Cup: जिम्बाब्वे सुपर आठ में पहुंचा, ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर

अगला लेख