दिल्ली से कंधार जा रहे विमान में दबा हाईजैक का बटन, और...

Webdunia
शनिवार, 10 नवंबर 2018 (19:34 IST)
नई दिल्ली। कंधार जा रहे एक विमान के पायलट ने शनिवार को दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरते समय गलती से हाईजैक का बटन दबा दिया। इसके तुरंत बाद सुरक्षा अधिकारियों को जांच के लिए भेजा गया। पायलट से यह गलती उड़ान भरने से पहले विमान को टैक्सी कर रनवे पर लाने के दौरान हुई।
 
सूत्रों ने जानकारी दी कि संतोषजनक जांच के बाद एरियाना अफगान एयरलाइंस की इस उड़ान को रवाना किया गया। इसमें लगभग दो घंटे की देरी हुई।
 
हालांकि इस बारे में तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन सूत्रों ने बताया कि हाईजैक का बटन दबाए जाने से सभी एजेंसियां सकते में आ गईं। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के आतंकरोधी बल समेत सभी अन्य एजेंसियां क्रियाशील हो गईं।
 
उन्होंने कहा कि एनएसजी कमांडो और अन्य एजेंसियों के अधिकारियों ने हालात पर तुरंत प्रतिक्रिया की और विमान को चारों ओर से घेर लिया।
 
इससे यात्रियों के बीच भय का माहौल बना रहा। लगभग दो घंटे की कड़ी जांच के बाद ही इसे उड़ान भरने की अनुमति दी गई। यह उड़ान एफजी312 दिल्ली से कांधार साढ़े तीन बजे भरी जानी थी। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख