Festival Posters

कृषि मंत्री शिवराज ने किसानों के लिए सुनाई खुशखबर, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़ा बदलाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 21 नवंबर 2025 (07:55 IST)
PM Fasal Bima Yojana news in hindi : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को 2 बड़ी सौगातें देते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़े बदलाव का एलान किया है। इस योजना में अब जंगली जानवरों से होने वाला नुकसान और अतिवृष्टि के कारण बाढ़ या जलभराव के कारण फसलों को होने वाला नुकसान भी कवर होगा।
 
शिवराज ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट कहा कि आज आपको एक खुशखबरी दे रहा हूं। प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलों के नुकसान पर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनाई है। लेकिन इसमें दो नुकसान कवर नहीं थे, पहला:- जंगली जानवरों से होने वाला नुकसान, दूसरा:- अतिवृष्टि के कारण बाढ़ या जलभराव के कारण फसलों को होने वाला नुकसान। जिसकी लंबे समय से आप मांग कर रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि अब ये दोनों नुकसान भी फसल बीमा योजना में कवर कर लिए गए हैं। अगर जंगली जानवर फसलों का नुकसान करते हैं तो भी नुकसान की भरपाई होगी और जलभराव के कारण भी अगर फसल खराब होती है तो भी नुकसान की भरपाई होगी।
 
कृषि मंत्री ने प्रधानमंत्री को इसके लिए धन्यवाद देते हुए किसानों से कहा कि अब देर मत कीजिए... जल्द ही अपनी फसल का बीमा करवाइए।
<

प्रिय किसान बहनों और भाइयों...

आज आपको एक खुशखबरी दे रहा हूँ। प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलों के नुकसान पर हमारे प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनाई है।

लेकिन इसमें दो नुकसान कवर नहीं थे, जिसकी लंबे समय से आप मांग कर रहे थे।

पहला:- जंगली… pic.twitter.com/sERW3pK7kz

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 20, 2025 >
मोदी सरकार के इस फैसले से इस फैसले से ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, उत्तराखंड के किसानों को फायदा होगा। पूर्वोत्तर के असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश के किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा। सरकार का दावा है कि इस कदम से लाखों किसानों की फसलों को अब पुख्ता सुरक्षा मिलेगी और उनका आर्थिक जोखिम काफी कम होगा।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tejas Mk-1 : अचानक तेजस को क्या हुआ जो क्रैश हो गया, कैसे हुआ हादसा, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

Labor Code : देश में 4 नए लेबर कोड लागू, समय पर सैलरी और मिनिमम वेतन देना होगा

Samsung Galaxy Tab A11 कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत, जानिए सब कुछ

Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी का दक्षिण अफ्रीका में महिलाओं ने किया साष्टांग स्वागत, जानिए क्या है अफ्रीकी संस्कृति

आधी आबादी बढ़ेगी तो समाज बढ़ेगा : सीएम योगी

भारत का लॉजिस्टिक्स पॉवर हाउस' बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की पहल से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में एआई बनी संजीवनी

जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश बना राष्ट्रीय मॉडल

अगला लेख