Hanuman Chalisa

Agni 5 missile: PM मोदी ने मिशन दिव्यास्त्र के सफल परीक्षण पर वैज्ञानिकों को दी बधाई

जानिए क्या हैं अग्नि 5 मिसाइल की विशेषताएं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 11 मार्च 2024 (19:33 IST)
Successful test of Mission Divyastra: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि ‘मल्टीपल इंडिपेंडेंट टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल’ (MIRV) प्रौद्योगिकी के साथ स्वदेश विकसित अग्नि-5 मिसाइल का पहला सफल उड़ान परीक्षण संपन्न हुआ और इसके लिए उन्होंने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के वैज्ञानिकों को बधाई दी।
 
मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मिशन दिव्यास्त्र के लिए हमारे डीआरडीओ वैज्ञानिकों पर गर्व है, मल्टीपल इंडिपेंडेंट टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (एमआईआरवी) प्रौद्योगिकी के साथ स्वदेश विकसित अग्नि-5 मिसाइल का पहला उड़ान परीक्षण।
क्या है MIRV तकनीक : एमआईआरवी प्रौद्योगिकी के तहत किसी मिसाइल में एक ही बार में कई परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता होती है और इन हथियारों से अलग-अलग लक्ष्यों को भेदा जा सकता है।
 
इसकी एक अन्य विशेषता यह है कि इसे सड़क के माध्यम से कहीं भी ले जाया जा सकता है। इससे पहले की अग्नि मिसाइलों में यह सुविधा नहीं थी।
लक्ष्य पर सटीक निशाना : अग्नि V अपने लक्ष्य को भेदने में बेहतर और सटीक है। इसका श्रेय सिस्टम ऑन चिप (SOC) आधारित ऑन-बोर्ड कंप्यूटर (OBC) के समावेश को भी दिया जा सकता है, जिसका वजन सिर्फ 200 ग्राम है। पुराने पीसीबी आधारित सिस्टम की तुलना में 6-7 गुना अधिक प्रोसेसर क्षमता का दावा करता है।
 
भारत बना छठा देश : अग्नि-5 के सफल प्रक्षेपण के बाद भारत अंतर महाद्वीपीय मिसाइल से लैस दुनिया का छठा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और चीन यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नरेंद्र मोदी के बाद कौन बनेगा PM? RSS प्रमुख मोहन भागवत ने आखिर बता दिया

E-Vehicle पर टोल होगा माफ, सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, लौटाई जाएगी वसूली गई राशि

UP समेत 6 राज्यों में बढ़ी SIR की समयसीमा, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

19 मिनट का वायरल वीडियो, AI डीपफेक या असली? पढ़ लीजिए क्या है पुलिस की चेतावनी

इथेनॉल फ्यूल से नई-पुरानी गाड़ियों को कितनी परेशानी, नितिन गडकरी ने लोकसभा में क्या कहा, किसे हो रहा है फायदा

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश नक्सल मुक्त, लाल सलाम को आखिरी सलाम, क्या बोले CM डॉ. मोहन यादव

PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से की बात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कमजोर प्रतिभाशाली युवाओं के लिए निशुल्क अभ्युदय कोचिंग बनी मददगार

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पश्चिमी यूपी की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार

उत्तरप्रदेश की स्टार्टअप क्रांति को गति देते सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

अगला लेख