पीएम मोदी, राजनाथ, नड्डा ने रक्षा बंधन पर दी देशवासियों को शुभकामनाएं

Webdunia
सोमवार, 3 अगस्त 2020 (09:50 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने सोमवार को रक्षा बंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘रक्षा बंधन के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।‘ दूसरी ओर राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर कहा, ‘रक्षाबंधन के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!’

मोदी और सिंह के अलावा भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान सहित अन्य नेताओं ने भी ट्वीट कर भाई बहन के पावन त्यौहार के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी।

नड्डा ने कहा, ‘भाई बहन के रिश्ते के पवित्र पर्व रक्षाबंधन की देश के सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी देशवासियों में आपसी प्रेम, समरसता, सौहार्द और सद्भाव बना रहे।‘

जावड़ेकर ने समस्त देशवासियों को इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसा उत्सव शायद भारत में ही होता है।

पासवान ने कहा कि श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर भाई - बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन के पावन पर्व की समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

श्रावण मास की पूर्णिमा को हर साल मनाया जाने वाला यह पर्व बहन-भाई के प्यार और पवित्र रिश्ते को और गहरा करता है। इस दौरान भाई, बहन के प्रति अपना दायित्व निभाने का वचन देता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख