पीएम मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया, एक साल में दो बार यहां तिरंगा फहराने वाले पहले प्रधानमंत्री

Webdunia
रविवार, 21 अक्टूबर 2018 (09:41 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद सरकार की 75वीं सालगिरह के मौके पर रविवार को लाल किले पर तिरंगा फहराया। वह एक साल में दो बार लाल किले पर तिरंगा फहराने वाले पहले प्रधानमंत्री बन गए।
 
यह पहला था जब प्रधानमंत्री 15 अगस्त के अलावा किसी अन्य मौके पर लाल किले पर तिरंगा फहराया। इसी के साथ मोदी ने एक नई परंपरा की भी शुरुआत की।

इस अवसर पर मोदी ने आजाद हिंद फौज के 75 साल होने पर लोगों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि नेताजी ने लाल किले से तिरंगा फहराने का ऐलान किया था। यहां तिरंगा फहराना मेरा सौभाग्य।
 
उन्होंने कहा कि नेताजी कभी अस्त न होने वाली सत्ता के खिलाफ लड़े। उनके मन में गुलाम भारत को लेकर काफी दुख था।

मोदी ने कहा कि सुभाष बाबू उन सेनानियों में रहे जिन्होंने समय के साथ खुद को बदला और लक्ष्य के हिसाब से कदम उठाए। वह पहले गांधीजी के साथ कांग्रेस में रहे, फिर उन्होंने सशस्त्र क्रांति का रास्ता चुना। नेताजी से आजादी के लिए लड़ रहे दुनिया के कई मुल्कों ने प्ररेणा ली।
 
उन्होंने कहा कि आजादी के इतने साल बाद भी नेताजी का सपना पूरा नहीं हुआ है। भारत आगे बढ़ा है, लेकिन नई ऊंचाइयों पर पहुंचना बाकी है।
 
मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि एक परिवार को बड़ा बनाने के लिए कईयों का योगदान भुलाया गया। सरदार पटेल की तरह ही नेताजी के योगदान को भी कम करने का प्रयास किया गया। हमारे सरकार यह स्थिति बदलने का प्रयास कर रही है। 
 
उल्लेखनीय है कि सुभाष चंद्र बोस ने 1942 में अंग्रेजों से स्वतंत्रता हासिल करने के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया था। इसके बाद बोस देश से बाहर चले गए। 21 अक्टूबर 1943 को उन्होंने सिंगापुर में आजाद हिंद सरकार बनाई। बोस ही सरकार के प्रमुख थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख