Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पीएम मोदी ने दी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात, क्या है इसमें खास, कितना लगेगा किराया?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा में देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन किया।

Advertiesment
PM Modi flag off to vande bharat sleeper train
PM Modi inaugurates vande bharat sleeper train : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा में देशवासियों को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज से भारत में वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की शुरुआत हो रही है। ये वंदे भारत स्लीपर ट्रेन देशवासियों के लंबे सफर को और आरामदायक, शानदार और यादगार बनाएंगी। जानिए कहां चलेगी यह ट्रेन, क्या है इसमें खास, इसमें सफर के लिए कितना लगेगा किराया?
 
पीएम मोदी कहा कि देश की ये पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मां काली की धरती को मां कामाख्या की भूमि को जोड़ रही है। आने वाले समय में पूरे देश में, इस आधुनिक ट्रेन का विस्तार होगा। मैं बंगाल को, असम को, पूरे देश को इस आधुनिक स्लीपर ट्रेन के लिए बधाई देता हूं। 
 
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज भारतीय रेल आधुनिक होने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भी हो रही है। भारत के रेल इंजन, भारत के रेल के डिब्बे, भारत के मेट्रो कोच, ये सब भारत की टेक्नोलॉजी की पहचान बन रहे हैं। आज हम अमेरिका और यूरोप से ज्यादा लोकोमोटिव्स बना रहे हैं। दुनिया के कई देशों को पैसेंजर ट्रेन और मेट्रो ट्रेन के कोच एक्सपोर्ट करते हैं। इन सब के कारण हमारी इकोनॉमी को बहुत लाभ मिलता है और हमारे नौजवानों को बहुत रोजगार मिलता है।
 
उन्होंने कहा कि आज बंगाल को चार और आधुनिक, अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें मिली हैं। न्यू जलपाईगुड़ी- नागरकोइल अमृत भारत एक्सप्रेस, न्यू जलपाईगुड़ी - तिरुच्चिरापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस, अलीपुर द्वार - बेंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस और अलीपुर द्वार - मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस से बंगाल की दक्षिण और पश्चिम भारत से कनेक्टिविटी और सशक्त होगी।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में क्या है खास

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच हैं। इसमें 823 यात्री सफर कर सकते हैं। यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। यह वातानुकूलित ट्रेन यात्रियों को कम किराए पर हवाई जहाज जैसी यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। इससे यात्रा तेज, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक बनेंगी।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कितना लगेगा किराया

हावड़ा से कामाख्या तक थर्ड एसी का किराया 2,299 रुपए रखा गया है। हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी का किराया 1,334 रुपए होगा। हावड़ा से मालदा टाउन तक सफर के लिए 960 रुपए लगेंगे। हावड़ा से कामाख्या तक सेंकड एसी में सफर करने पर  2,970 रुपए चुकाने होंगे। हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए 1,724 रुपए लगेंगे जबकि हावड़ा से मालदा टाउन का किराया 1,240 रुपए होगा।

फर्स्ट एसी हावड़ा से कामाख्या तक के लिए 3,640 रुपए का टिकट लगेगा। हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी का किराया 2,113 रुपए हैं। हावड़ा से मालदा टाउन तक सफर करने पर 1,520 रुपए चुकाने होंगे।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रिलायंस रिटेल का नेटवर्क 20 हजार स्टोर्स के करीब, 50 करोड़ से ज्यादा ट्रांजैक्शन