राजनीतिक पंडित भी नहीं पहचान पाए जनता का मूड, गुरुवायूर में नरेन्द्र मोदी

Webdunia
शनिवार, 8 जून 2019 (12:23 IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को केरल के गुरुवायूर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में बड़े-बड़े राजनीतिक पंडित भी जनता का मिजाज नहीं पहचान पाए। 
 
दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने अपनी पहली सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश ने हाल ही में लोकतंत्र का उत्सव मनाया है। जनता का मूड कोई नहीं समझ पाया। उन्होंने कहा कि जिसने हमें जिताया है वे भी हमारे हैं, जिन्होंने हमें नहीं जिताया वे भी हमारे हैं। 
 
उन्होंने कहा कि हमारे लिए गुरुवायूर और वाराणसी में कोई अंतर नहीं है। हम राजनीति में सेवा के लिए आए हैं। जनता जनार्दन हमारे लिए देवता स्वरूप है। गुरुवायूर के चरणों में आना विशेष अनुभूति है। 
 
केरल में निपाह वायरस के मुद्दे पर मोदी ने कहा कि केन्द्र सरकार इस मामले में केरल सरकार के साथ है। इस मामले में जो भी मदद की जरूरत होगी, हम उपलब्ध कराएंगे।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: म्यांमार में फिर भूकंप का झटका, 24 घंटे में 15वीं हिली धरती

खरगे ने साधा शुल्कों को लेकर सरकार पर निशाना, कहा कि बैंकों को 'कलेक्शन एजेंट' बना दिया

बिहार बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 82.11 फीसदी बच्चे पास, 123 ने किया टॉप

भूकंप प्रभावित म्यांमार का मददगार बना भारत, शुरू किया ऑपरेशन ब्रह्मा

गृहमंत्री शाह ने जताया विश्वास, BJP कम से कम 30 साल तक केंद्र में सत्ता में रहेगी

अगला लेख