Hanuman Chalisa

प्रधानमंत्री मोदी आज से वाराणसी के दौरे पर

Webdunia
शुक्रवार, 22 सितम्बर 2017 (08:53 IST)
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं और इस दौरान वह कई परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास करेंगे।
 
भाजपा के पूर्वी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज ने बताया कि प्रधानमंत्री अपने दो दिनों के दौरे के तहत वाराणसी में 17 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा छह परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री 22 सितंबर को बड़ा -लालपुर में बुनकरों और हस्तशिल्प कारीगरों के लिए व्यापार सुविधा केंद्र का उद्घाटन करेंगे।
 
वह शाम को डीरेका गेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद तुलसी मानस मंदिर और दुर्गाकुंड मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री तुलसी मानस मंदिर में रामायण पर डाक टिकट भी जारी करेंगे।
 
मोदी अपने दौरे के दूसरे दिन शहंशाहपुर के लोगों से संवाद करेंगे और साथ ही पशुधन प्रक्षेत्र जाएंगे जहां प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देंगे। प्रधानमंत्री 23 सितम्बर दोपहर को वाराणसी के बाबतपुर हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- CM योगी के नेतृत्व में बदली UP की पहचान

दिल्‍ली के साकेत में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

अगला लेख