rashifal-2026

देश को मिली अटल सुरंग की सौगात, क्या बोले पीएम मोदी...

Webdunia
शनिवार, 3 अक्टूबर 2020 (11:13 IST)
मनाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग 'अटल सुरंग' का उद्घाटन किया।
 
देश को अटल रोहतांग सुरंग की सौगात देते हु्ए पीएम मोदी ने कहा कि इस टनल से मनाली और केलॉन्ग के बीच की दूरी 3-4 घंटे कम हो ही जाएगी। पहाड़ के मेरे भाई-बहन समझ सकते हैं कि पहाड़ पर 3-4 घंटे की दूरी कम होने का मतलब क्या होता है।
 
उन्होंने कहा कि आज सिर्फ अटल जी का ही सपना नहीं पूरा हुआ है, आज हिमाचल प्रदेश के करोड़ों लोगों का भी दशकों पुराना इंतजार खत्म हुआ है।
 
पीएम ने कहा कि हमेशा से यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने की मांग उठती रही है। लेकिन लंबे समय तक हमारे यहां बॉर्डर से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट या तो प्लानिंग की स्टेज से बाहर ही नहीं निकल पाए या जो निकले वो अटक गए, लटक गए, भटक गए।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2013-14 तक सिर्फ 1300 मीटर सुरंग बनी थी, विशेषज्ञों के मुताबिक अगर उसी गति से काम होता रहता तो यह सुरंग 2040 तक जाकर पूरी हो पाती।
 
मोदी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने इस सुरंग के लिए संपर्क मार्ग की आधारशिला रखी थी, लेकिन उनकी सरकार के बाद इस काम को भुला दिया गया। न सिर्फ हिमाचल प्रदेश, अटल सुरंग लेह-लद्दाख के लिए भी जीवन-रेखा के तौर पर काम करेगी।
 
9.2 किमी लंबी इस टनल की वजह से मनाली और लेह के बीच दूरी 46 किमी कम हो गई है। मात्र डेढ़ घंटे में मनाली से केलांग पहुंचा जा सकता है।
 
पीरपंजाल की पहाड़ी को भेद कर 3200 करोड़ की लागत से यह टनल दुनिया की सबसे ऊंचाई (10040 फीट) पर हाईवे पर बनी है। टनल की शुरुआत से सेना इस मार्ग से चीन (China) से सटी सीमा लद्दाख और पाकिस्तान से सटे कारगिल तक आसानी से पहुंच जाएगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को श्रीमद्भगवद गीता के अलावा कौनसे खास गिफ्ट्‍स दिए और क्या हैं उनकी खूबियां

माघ मेला 2026 : संगम नगरी में आस्था का महासागर, 3 जनवरी से शुरू होगा 44 दिनी महापर्व

मेरठ पुलिस का कारनामा, अज्ञात शव को दूसरे क्षेत्र में ले जाकर दुकान के आगे फेंका, सीसीटीवी ने खोला राज

व्लादिमीर पुतिन 2 दिन के दौरे के बाद मॉस्को रवाना, भारत के साथ किए ये समझौते

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

अगला लेख