पीएम मोदी बोले, दिल्ली देश में हो रही विकास क्रांति की साक्षी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 17 अगस्त 2025 (14:03 IST)
PM Modi in Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली को द्वारका एक्सप्रेस वे और यूईआर2 की सौगात दी। उन्होंने कहा कि अगस्त के ये महीना आजादी और क्रांति के रंग में रंगा होता है। आजादी के इसी महोत्सव के बीच आज देश की राजधानी दिल्ली, देश में हो रही विकास क्रांति की साक्षी बन रही है।
 
उन्होंने कहा कि थोड़ी देर पहले दिल्ली को द्वारका एक्सप्रेस वे और अर्बन एक्सटेंशन रोड की कनेक्टिविटी मिली है। इससे दिल्ली के, गुरुग्राम के और पूरे NCR के लोगों की सुविधा बढ़ेगी। दफ्तर आना-जाना, फैक्ट्री आना-जाना और आसान होगा, सभी का समय बचेगा। हमारे व्यापारी, कारोबारी और किसानों को विशेष लाभ होने वाला है। 
 
पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत क्या सोच रहा है, उसके सपने और संकल्प क्या हैं? ये सबकुछ आज पूरी दुनिया अनुभव कर रही है। दुनिया, जब भारत को देखती है, परखती है, तो उसकी पहली नजर हमारी राजधानी दिल्ली पर पड़ती है। दिल्ली को हमें विकास का ऐसा मॉडल बनाना है... जहां सभी को महसूस हो कि हां, ये विकसित होते भारत की राजधानी है।

अर्बन एक्सटेंशन रोड की एक और विशेषता है। ये दिल्ली को कूड़े के पहाड़ों से मुक्त करने में मदद कर रही है। अर्बन एक्सटेंशन रोड को बनाने में लाखों टन कचरा काम में लाया गया है, यानी कूड़े के पहाड़ को कम करके उनके वेस्ट मटेरियल का इस्तेमाल सड़क बनाने में किया गया है। 
 
पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत क्या सोच रहा है, उसके सपने और संकल्प क्या हैं? ये सबकुछ आज पूरी दुनिया अनुभव कर रही है। दुनिया, जब भारत को देखती है, परखती है, तो उसकी पहली नजर हमारी राजधानी दिल्ली पर पड़ती है। दिल्ली को हमें विकास का ऐसा मॉडल बनाना है... जहां सभी को महसूस हो कि हां, ये विकसित होते भारत की राजधानी है।
 
 
उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस वे का नाम द्वारका, जहां ये कार्यक्रम हो रहा है उस स्थान का नाम रोहिणी, जन्माष्टमी का उल्लास और संयोग से मैं भी द्वारिकाधीश की भूमि से हूं। पूरा माहौल कृष्णमय हो गया है।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन है देश का सबसे अमीर CM, जानिए चन्द्रबाबू नायडू, ममता बनर्जी, योगी आदित्यनाथ और उमर अब्दुल्ला के पास कितनी संपत्ति

सुदर्शन रेड्‍डी का गृहमंत्री अमित शाह को जवाब, फैसला मेरा नहीं सुप्रीम कोर्ट का था

iPhone जैसे फीचर्स वाला स्मार्टफोन सिर्फ 6000 रुपए से कम कीमत में

मैं डरता नहीं, सच बोलता रहूंगा, तेजस्वी पर महाराष्ट्र के बाद UP में भी FIR

जयशंकर की अमेरिका को खरी-खरी, अगर आपको भारत से पेट्रोलियम उत्पाद नहीं खरीदना है तो मत खरीदो

सभी देखें

नवीनतम

मोदी सरकार के दांव में उलझी कांग्रेस, क्या इन 3 दलों की तरह बनाएगी JPC से दूरी?

LIVE: धौलपुर में उफान पर चंबल, राजस्थान पानी पानी

किरेन रिजिजू का बड़ा खुलासा, पीएम मोदी ने क्यों किया स्पेशल प्रोटेक्शन लेने से इनकार?

Weather Update : राजस्थान में कोटा से बूंदी तक बाढ़ से हालात, जानिए कैसा है देश का मौसम?

Pakistan से नजदीकी पर जयशंकर की US को नसीहत, डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर दिया दो टूक जवाब

अगला लेख