केदारनाथ में भी पीएम मोदी नहीं भूले हिमाचल चुनाव, जानिए क्या दिया संदेश?

एन. पांडेय
शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022 (11:16 IST)
केदारनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 साल में छठी बार केदारनाथ पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के खास परिधान चोला डोरा पहनकर पड़ोसी राज्य हिमाचल के वोटर्स को साधने की कोशिश की। महज 2.5 घंटे की केदारनाथ यात्रा में पीएम मोदी ने बाबा केदार के रुद्राभिषेक के बाद आदि शंकराचार्य को प्रणाम किया और विकास कार्यों का जायजा लेकर बदरीनाथ चले गए।
 
केदारनाथ यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास पहनावे ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। हिमाचल के खास परिधान चोला डोरा पहकर पीएम मोदी का यहां पहुंचना हिमाचल  प्रदेश चुनाव के लिहाज से लोगों को सन्देश देता नजर आ रहा है।
 
प्रधानमंत्री ने केदारनाथ में जो ड्रेस आज पहनी वो हिमाचली हैं। ड्रेस पर पीछे की ओर स्वास्तिक और मोर पंख बने दिखाई दे रहें हैं। हिमाचली परिधान पहनकर और शिव की पूजा कर हिमालय के तमाम राज्यों में संदेश देने की कोशिश की। इन राज्यों में शिव की पूजा होती है।
 
हिमाचली परिधान के पीछे मोर पंख विष्णु भगवान का प्रतिक माना जाता हैं और सभी जानते हैं गुजरात में भगवान श्री कृष्ण क़ो मानने वाले बड़ी संख्या में हैं। ऐसे में केदार और बद्रीनाथ का दौरा आध्यात्मिक के साथ साथ संदेशो से भरा भी माना जा रहा हैं। इन दिनों राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में PM के बद्री केदार के दौरे क़ो संदेश से भरा माना जा रहा हैं।
 
हिमाचल के खास परिधान चोला डोरा पहनकर पीएम मोदी ने एटीवी (ऑल टेरिल व्हीकल) से पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने आदि गुरु शांकराचार्य की समाधि स्थल पहुंचकर दर्शन किए और केदारनाथ रोप वे का भी शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ढाई घंटे केदारनाथ में रहे और उसके बाद वे श्री बदरीनाथ धाम पहुंच गए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

15000 रुपए खाते में डालेगी मोदी सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले, जानिए क्या है ELI स्कीम और किसे मिलेगा फायदा

सब्सिडी बंद की तो मस्क को अफ्रीका लौटना पड़ेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी

बुरारी मौतें: 7 साल बाद चूंडावत परिवार के बारे में अब भी लोगों में है जिज्ञासा

कौन हैं महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, क्या होंगी उनके लिए चुनौतियां

नारायण मूर्ति से उलट इंफोसिस, कंपनी कर्मचारियों को भेज रही है 9.15 घंटे से ज्यादा काम करने पर हेल्थ अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप का 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल', भारी विरोध के बाद हुआ पास, अब क्या एलन मस्क बनाएंगे नई पार्टी

भारत को आतंकवाद के खिलाफ एक्शन का हक, अमेरिका में बोले विदेश मंत्री जयशंकर

Karnataka के Hassan में Heart Attack का कहर, 40 दिन में 18 मौतें, युवाओं की संख्या ज्यादा

PNB के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबर, सेविंग अकाउंट्स पर अब नहीं देना होगा यह चार्ज

मोहन यादव की रणनीतिक जीत, खंडेलवाल निर्विरोध निर्वाचित, गुटबाजी वालों को झटका

अगला लेख