Hanuman Chalisa

मोदी ने इस तरह किया अटलजी को याद, 'मन की बात' में मोदी की खास बातें...

Webdunia
रविवार, 26 अगस्त 2018 (11:17 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 47वीं बार मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। जानिए मोदी के भाषण से जुड़ी खास बातें... 
 
अटली को इस तरह किया याद : 16 अगस्त को अटलजी के निधन के बाद देश शोक में डूबा। 10 साल अटलजी राजनीति से दूर रहे। इस लंबे अंतराल के बाद भी लोगों में उनके लिए श्रद्धा उमड़ी। अटलजी ने देश को नई राजनीति संस्कृति दी। उन्होंने दल बदल कानून को मजबूत किया। उन्हें देश हमेशा याद रखेगा।  
 
केरल की बाढ़ : पीएम मोदी ने अपने भाषण में केरल की बाढ़ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पूरा देश केरल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। आपदा के समय मानवता भी देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य में सशस्त्र बल के जवान नायक बने।   

एशियन गेम्स : पीएम मोदी ने जकार्ता में एशियन गेम्स में पदक जीतने वालों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गांव और छोटे कस्बे से जुड़े भारतीय खिलाड़ियों ने पदक जीते। वुशु और रोइंग में पदक जीतना सम्मान की बात। उन्होंने 29 अगस्त को मनाए जाने वाले खेल दिवस की भी बधाई दी। 
 
ग्लोबल वॉर्मिग का वेदों में उल्लेख : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में चिन्मयी नामक बालिका के सवाल का जवाब संस्कृत में दिया। श्रावण पूर्णिमा के दिन संस्कृत दिवस मनाया जाता है। संस्कृत में कम शब्दों में बहुत कुछ कह सकते हैं। इसे समझना भी आसान है। जीवन से हर क्षेत्र से जुड़ा ज्ञान का भंडार संस्कृत भाषा और उसके साहित्य में हैं। उन्होंने कहा कि कहते हैं ग्लोबल वॉर्मिंग की चुनौतियों से निपटने के मंत्रों का भी वेदों में उल्लेख है। 

संसद का मानसून सत्र : संसद का ये मानसून सत्र सामाजिक न्याय और युवाओं के कल्याण के सत्र के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। बलात्कार के दोषियों को देश सहन करने के लिए तैयार नहीं है, इसलिए संसद ने आपराधिक कानून संशोधन विधेयक को पास कर कठोरतम सज़ा का प्रावधान किया है। लोकसभा ने इस सत्र में 21 विधेयक और राज्यसभा ने 14 विधेयकों को पारित किया।
 
 
मोदी ने दी रक्षा बंधन, जन्माष्टमी की बधाई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देशवासियों को रक्षामंत्री और जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन सामाजिक सौहार्द का त्योहार है। 

सम्बंधित जानकारी

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश और आंधी का अलर्ट, 2500 किलोमीटर में फैला बादलों का विशाल सिस्टम सक्रिय

CM योगी बोले- जन्मभूमि का ऋण चुकाना ही सच्ची देशभक्ति, मऊ के ताजोपुर मॉडल की जमकर सराहना

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

NEET रीटेस्ट को लेकर सरकार की बड़ी तैयारी, PM मोदी खुद कर रहे निगरानी, वायुसेना के विमानों से भेजे जाएंगे पेपर

अगला लेख