Biodata Maker

वंदे मातरम् के 150 वर्ष, पीएम मोदी ने जारी किया सिक्का, जानिए क्या कहा?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 7 नवंबर 2025 (10:46 IST)
150 years of Vande Matram : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि वंदे मातरम का मतलब संकल्पों की सिद्धि है। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया।
 
पीएम मोदी ने कहा कि वंदे मातरम, ये शब्द एक मंत्र है, एक ऊर्जा है, एक स्वप्न है, एक संकल्प है। वंदे मातरम, ये शब्द मां भारती की साधना है, मां भारती की आराधना है।
 
उन्होंने कहा कि वंदे मातरम, ये शब्द हमें इतिहास में ले जाता है, ये हमारे वर्तमान को नए आत्मविश्वास से भर देता है, और हमारे भविष्य को ये नया हौसला देता है कि ऐसा कोई संकल्प नहीं जिसकी सिद्धि न हो सके, ऐसा कोई लक्ष्य नहीं जिसे हम भारतवासी पा न सकें।
 
 
पीएम मोदी ने कहा कि इस गीत की रचना गुलामी के कालखंड में हुई, लेकिन इसके शब्द कभी भी गुलामी के साए में कैद नहीं रहे। वे गुलामी की स्मृतियों से सदा आजाद रहे। इसी कारण ‘वंदे मातरम’ हर दौर में, हर काल में प्रासंगिक है। इसने अमरता को प्राप्त किया है। गुलामी के उस कालखंड में 'वंदे मातरम्' इस संकल्प का उद्घोष बन गया था कि भारत की आजादी का, मां भारती के हाथों से गुलामी की बेड़ियां टूटेंगी! उसकी संतानें स्वयं अपने भाग्य की विधाता बनेंगी!

प्रधानमंत्री मोदी ने 1937 में, ‘वंदे मातरम’ के महत्वपूर्ण पदों, उसकी आत्मा के एक हिस्से को अलग कर दिया गया था। ‘वंदे मातरम’ को तोड़ दिया गया था। 'वंदे मातरम' के इस विभाजन ने, देश के विभाजन के भी बीज बो दिए थे। राष्ट्र-निर्माण के इस महामंत्र के साथ यह अन्याय क्यों हुआ, यह आज की पीढ़ी को जानना जरूरी है। क्योंकि वही विभाजनकारी सोच आज भी देश के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

क्या बोले अमित शाह  : केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, आज हम ‘वंदे मातरम’ के 150वें वर्ष का उत्सव मना रहे हैं। हम सब जानते हैं कि आजादी के आंदोलन के नेताओं ने जो स्वप्न महान भारत के लिए देखे थे, विगत 11 वर्षों में उन सपनों की पूर्ति के लिए देश के सामूहिक प्रयास से ढेर सारे काम हुए हैं।
 
उन्होंने कहा कि आज का दिन भारतीय चेतना की जागृति का दिन है। आज ही के दिन 150 साल पहले बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी ने वंदे मातरम को सार्वजनिक किया था। बंकिम बाबू ने इस गीत की रचना कर के राष्ट्र चेतना का एक महामंत्र देश को देने का काम किया था। जो आगे चलकर देश की आजादी का एक उद्घोष भी बना और सूत्र भी बना।
 
शाह ने कहा कि आज से पूरे देश में सामूहिक ‘वंदे मातरम’ के गायन के साथ, एक वर्ष तक भारत की चेतना के पुनर्जागरण का चरणबद्ध अभियान चलाया जाएगा। पूरे राष्ट्र में एक साथ-एक स्वर में वंदे मातरम का मंत्र और मंत्र के अंदर जो भावार्थ निहितार्थ है, उसके अनुरूप हमारा राष्ट्र जीवन हो, इसके लिए एक अभियान चलाया जाएगा। 
 
उन्होंने कहा कि Vande Mataram 150 नाम का एक सोशल मीडिया अभियान भी हर भाषा में चलाया जाएगा। जहां अपनी-अपनी भाषा में 'वंदे मातरम' लिखकर राष्ट्रीय एकता को सुदृढ करने का प्रयास किया जाएगा।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Bihar Assembly Elections 2025 में 30 साल में बंपर वोटिंग, NDA की ऐतिहासिक जीत या फिर महागठबंधन की सरकार, क्या बोले नेता

BJP नेता राकेश सिन्हा ने दिल्ली चुनाव के बाद बिहार में डाला वोट, मचा सियासी संग्राम, क्या है सचाई

बिहार में मतदान खत्म, पिछली बार से 9% ज्यादा हुई वोटिंग, किसको होगा फायदा

Gold : क्या अभी है सोना खरीदने का सही समय, या और गिरेंगे भाव, दिसंबर में क्या रह सकती है कीमत

Pakistan में Gen Z आंदोलन, युवाओं ने शहबाज सरकार के खिलाफ फूंका बगावत का बिगुल, क्या नेपाल की तरह होगा हश्र

सभी देखें

नवीनतम

खेसारी लाल की बात और घोड़े के पाद में कोई फर्क नहीं : पवन सिंह

वंदे मातरम् के 150 साल, क्या बोले उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी

एयर इंडिया हादसे के लिए पायलट दोषी नहीं, 91 साल के पिता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

राहुल गांधी का दावा, चुनाव चोरी कर प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी

Weather Update : पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, क्या है कर्नाटक से केरल तक मौसम का हाल?

अगला लेख