Hanuman Chalisa

जीएसटी का एक साल, मोदी बोले- जीएसटी से आई विकास और सरलता

Webdunia
रविवार, 1 जुलाई 2018 (10:41 IST)
नई दिल्ली। माल एवं सेवाकर (जीएसटी) लागू होने के 1 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि नए कर कानून से विकास, सरलता और पारदर्शिता आई है। 

मोदी ने ट्वीट किया है कि जीएसटी विकास, सरलता और पारदर्शिता लेकर आया है। यह संगठित कारोबार और उत्पादकता को बढ़ावा देता है, कारोबार सुगमता को और गति देता है, इससे लघु और मझौले उद्योगों को लाभ हो रहा है।
 
अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में 24 जून को प्रधानमंत्री ने माल एवं सेवाकर (जीएसटी) को सहकारी संघवाद का बेहतरीन उदाहरण करार देते हुए कहा था कि नई व्यवस्था ईमानदारी का उत्सव है जिसने देश में इंस्पेक्टर राज खत्म कर दिया है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा था कि यदि 'एक देश एक कर सुधार' के लिए मुझे सबसे ज्यादा किसी को श्रेय देना है तो मैं राज्यों को श्रेय देता हूं तथा जीएसटी सहकारी संघवाद का एक बेहतरीन उदाहरण है, जहां सभी राज्यों ने मिलकर देशहित में फैसला लिया और तब जाकर देश में इतना बड़ा कर सुधार लागू हो सका।
 
मोदी ने 3 अलग-अलग ट्वीट्स में डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे का भी जिक्र करते लिखा है कि उनका पेशा मानवों में सबसे सभ्य और पावन है। यह देखना बहुत ही सुखद है कि भारतीय डॉक्टर खुद को दुनियाभर में बेहतर साबित कर रहे हैं और अनुसंधान तथा नवोन्मेष के क्षेत्र में लीक से हटकर काम कर रहे हैं।
 
चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) के लिए मोदी ने लिखा है कि देश के निर्माण में सीए समुदाय की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। आशा करते हैं कि सीए समुदाय  देश के विकास में अपना योगदान जारी रखेगा। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ 60 विधायक, चुने गए विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

BTA से पहले US का बड़ा झटका, 60 देशों की बदनाम लिस्ट में क्यों है भारत का नाम, क्या पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janata Party की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर किया यह बड़ा ऐलान, सरकार से बातचीत को भी तैयार

MP में जल्द लागू होगा UCC! CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, मानसून सत्र से पहले होगी शुरुआत

Delhi fire : दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण आग, 21 लोगों की मौत, होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार

CM मोहन यादव अब इलेक्ट्रिक कार में करेंगे सफर, 500 KM रेंज वाली EV से दिया ‘विकसित भारत 2047’ का संदेश

Surya Chauhan Murder Case : सूर्या चौहान की हत्या में शामिल 5वां आरोपी गिरफ्तार, गाजियाबाद में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

अगला लेख