पुलवामा हमले के बाद पहली बार मोदी के मन की बात, कहा- जवानों की शहादत से मन भरा हुआ है...

Webdunia
रविवार, 24 फ़रवरी 2019 (11:07 IST)
नई दिल्ली। पुलवामा हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पहली बार देशवासियों को 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अगली बार 'मन की बात' मई के महीने में होगा। इस अवसर पर उन्होंने पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को याद करते हुए कहा कि आज मन भरा हुआ है।
 
उन्होंने कहा कि 10 दिन पूर्व भारतमाता ने अपने वीर सपूतों को खो दिया। इन पराक्रमी वीरों ने हमारी रक्षा में खुद को खपा दिया। देशवासी चैन की नींद सो सकें, इसके लिए जवानों ने अपने दिन-रात दे दिए। शहीदों और उनके परिवारों के प्रति चारों तरफ संवेदनाएं उमड़ पड़ी हैं।
 
उन्होंने कहा कि भारतमाता की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर जवानों को मैं नमन करता हूं। जो देश के मन में भावनाएं उमड़ रही हैं, वे ही मेरे मन में भी हैं। सेना ने आतंकियों और उनके मददगारों को समाप्त करने का प्रण लिया है।
 
उन्होंने कहा कि इस चुनौती का सामना हमें जातिवाद, संप्रदायवाद, क्षेत्रवाद और अन्य मतभेदों को भुलाकर करना है ताकि आतंक के खिलाफ हमारे कदम पहले से कहीं अधिक दृढ़, सशक्त और निर्णायक हों। पीएम मोदी ने कहा कि हमले के 100 घंटों के भीतर ही कदम उठाए गए। इस हमले की साजिश रचने वालों को मार गिराया गया।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज बच्चे-बच्चे के मन में देशभक्ति की भावना है। सोमवार को वे नेशनल वॉर मेमोरियल सेना को सौंपेंगे। सभी के लिए ये राष्ट्रीय स्मारक तीर्थ जाने के समान है। सभी को यहां जरूर जाना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूं कि आप राष्ट्रीय सैनिक स्मारक और National Police Memorial को देखने जरूर जाएंगे। आप जब भी जाएं, वहां ली गईं अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अवश्य शेयर करें ताकि दूसरे लोग इस मेमोरियल को देखने के लिए उत्सुक हों।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

UP : मथुरा में होली पर दलितों को जबरन लगाया रंग, एक-दूसरे पर किया हमला, 42 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

UP : मथुरा में महिला से दुष्‍कर्म, दोषी तांत्रिक को 10 साल की सजा

UP : नाबालिग छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Farmers Protest : किसानों ने जलाए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का किया विरोध

LIVE : यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

अगला लेख