Festival Posters

Odisha Train Tragedy : रेल हादसे वाली जगह से PM मोदी ने इन 2 लोगों को लगाया था फोन

Webdunia
शनिवार, 3 जून 2023 (18:06 IST)
बालासोर (ओडिशा)।  OdishaTrainAccident : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शनिवार को ओडिशा के बालासोर जिले के बाहानगा में रेल दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया और राहत कार्यों का जायजा लिया। पीएम मोदी घटनास्थल पर मोबाइल फोन पर भी बात करते हुए नजर आए। प्रधानमंत्री ने फोन पर कैबिनेट सचिव और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को फोन लगाया था।
 
प्रधानमंत्री ने घटनास्थल से कैबिनेट सचिव और स्वास्थ्य मंत्री से बात की। अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनसे यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि घायलों और उनके परिवारों को हरसंभव मदद मुहैया कराई जाए। मोदी ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि शोक संतप्त परिवारों को किसी तरह की असुविधा ना हो और प्रभावितों को आवश्यक सहायता मिलती रहे।
 
प्रधानमंत्री के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी थे। प्रधानमंत्री को दोनों केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ आपदा प्रबंधन टीम के अधिकारियों द्वारा स्थिति के बारे में जानकारी दी गई।
ALSO READ: OdishaTrainAccident : बालासोर रेल हादसे पर बोले PM मोदी, जो दोषी होगा, उसे सख्त सजा मिलेगी
बालासोर जिले में शुक्रवार शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से जुड़े रेल हादसे में मृतक संख्या शनिवार को बढ़कर 261 हो गई। देश के सबसे भीषण रेल हादसों में शामिल इस दुर्घटना में करीब 1,000 यात्री घायल हुए हैं।
 
प्रधानमंत्री ने ओडिशा की राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री प्रमिला मलिक के साथ-साथ स्थानीय पुलिस प्रमुख से भी बातचीत की। मोदी ने दुर्घटना के बाद इस मार्ग पर ट्रेन सेवाओं को बहाल करने के लिये किये जा रहे कार्यों की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली।
 
बाहानगा बाजार में दुर्घटनास्थल पर पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री ने ट्रेन हादसे पर नयी दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी।
 
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना के मद्देनजर स्थिति का जायजा लेने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। समीक्षा बैठक में प्रभावित लोगों के बचाव, राहत और चिकित्सा से संबंधित पहलुओं पर चर्चा की गई। भाषा Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा का टूटेगा सपना, नीतीश की चमकेगी किस्मत, RJD सबसे बड़ा दल!

Delhi Blast : कैसे फेल हो गया डॉ. उमर नबी का प्लान, 6 दिसंबर को कैसे और कहां करना चाहता था विस्फोट

दिल्ली धमाका केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी, फरीदाबाद में मिली लाल कार, आखिर क्या है इस कार का रहस्य

भूटान से लौटते LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, घायलों से मिले

फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी पर उठे सवाल, VC ने इस तरह दी सफाई

सभी देखें

नवीनतम

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 : दलीय स्थिति

बिहार विधानसभा चुनाव में चल गया ‘मध्यप्रदेश फॉर्मूला’, NDA की प्रचंड जीत में महिला वोटर्स बनीं गेमचेंजर?

LIVE: Bihar Election Result 2025 क्या नीतीश कुमार फिर बनेंगे CM? जानें राघोपुर, महुआ समेत सभी 243 सीटों पर NDA और महागठबंधन की स्थिति। पूरा विश्लेषण यहां

नीतीश कुमार का फिर मुख्‍यमंत्री बनना तय, भाजपा का सपना मिलेगा धूल में

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमकेगी बरेली की सुनहरी कढ़ाई, IITF में योगी मॉडल की धमाकेदार एंट्री

अगला लेख