Hanuman Chalisa

पीएम मोदी आज शाम देंगे राष्‍ट्र के नाम संदेश

Webdunia
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020 (13:13 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश देंगे। पीएम मोदी ने आज ट्वीट कर यह जानकारी दी। 
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष 7वीं बार राष्ट्र के नाम संदेश देंगे। इससे पहले वह 6 बार राष्ट्र के नाम संदेश दे चुके हैं।

माना जा रहा है कि पीएम मोदी अपने संबोधन में कोरोनावायरस को लेकर कुछ बोल सकते हैं। मोदी ने हाल ही में कहा है कि भारत में कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में कमी आई है। इससे ठीक होने की दर 88 प्रतिशत तक पहुंच गई। उन्होंने बताया कि ऐसा इसलिए संभव हो सका क्योंकि भारत ने सबसे पहले लॉकडाउन लगाया और लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया। 
 
ऐसा भी माना जा रहा है कि बिहार चुनाव को देखते हुए मोदी कुछ घोषणाएं भी कर सकती हैं। इतना तय माना जा रहा है कि चुनावी दौर में वे अपनी सरकार की उपलब्धियां जरूर गिनाएंगे। अर्थव्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब भी नरेन्द्र मोदी दे सकते हैं। 
 
इन दिनों सबसे बड़ा सवाल है कि कोरोना वैक्सीन कब आएगी? इसको लेकर भी मोदी कुछ बोल सकते हैं। सरकार द्वारा गठित एक पैनल ने हाल में कहा है कि फरवरी तक कोरोना समाप्त हो जाएगा। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग के प्रयासों से भारत के सॉफ्ट पावर को मिली नई ऊर्जा

मुंबई के मीरा रोड में आधी रात को भारी बवाल: सोसाइटी में बकरों के शेड को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस बल तैनात

समुद्र में चीन की मनमानी पर लगेगा ब्रेक? दिल्ली में क्वाड देशों ने दिया कड़ा संदेश

उत्‍तराखंड के CM धामी ने चेताया, सड़क पर न हो नमाज, अधिकारियों को दिए निर्देश

NEET जैसी परीक्षा कराना कैसे बन गई सरकार के लिए चुनौती?

अगला लेख