पीएम मोदी आज देश को देंगे महाकाल लोक की सौगात, जानिए क्या है 900 मीटर लंबे इस कॉरिडोर में खास

Webdunia
मंगलवार, 11 अक्टूबर 2022 (07:27 IST)
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में श्री महाकाल लोक (गलियारे) के पहले चरण को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पहले चरण में महाकाल लोक को 316 करोड़ रुपए में विकसित किया गया है। देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक यहां महाकालेश्वर मंदिर में स्थापित है और यहां देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
 
क्या है महाकाल लोक में खास : 900 मीटर से अधिक लंबा ‘महाकाल लोक’ गलियारा पुरानी रुद्र सागर झील के चारों और फैला हुआ है। उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के आसपास के क्षेत्र को पुनर्विकास करने की परियोजना के तहत रुद्र सागर झील को पुनर्जीवित किया गया है।
 
गलियारे के लिए दो भव्य प्रवेश द्वार-नंदी द्वार और पिनाकी द्वार बनाए गए हैं। यह गलियारा मंदिर के प्रवेश द्वार तक जाता है तथा मार्ग में मनोरम दृश्य पेश करता है।
 
महाकाल मंदिर के नवनिर्मित गलियारे में 108 स्तंभ बनाए गए हैं, 910 मीटर का ये पूरा महाकाल मंदिर इन स्तंभों पर टिका होगा। महाकवि कालिदास के महाकाव्य मेघदूत में महाकाल वन की परिकल्पना को जिस सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया है, सैकड़ों वर्षों के बाद उसे साकार रूप दे दिया गया है।

श्री महाकाल लोक का भव्य स्वरूप-महाकवि कालिदास के महाकाव्य मेघदूत में महाकाल वन की परिकल्पना को जिस सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया था, सैकड़ों वर्षों के बाद उसे साकार रूप दे दिया गया है। महाकाल मंदिर के नवनिर्मित कॉरिडोर को 108 स्तंभ पर बनाया गया है और 910 मीटर का ये पूरा महाकाल मंदिर इन स्तंभों पर टिका होगा। भारत माता मंदिर के पिछले हिस्से तक 25 फीट ऊंची और 500 मीटर लंबी लाल पत्थर की दीवार बनाई गई है जिस पर शिव महापुराण में उल्लेखित घटनाओं के चलचित्र बनाए गए हैं। कुछ चित्रों का संदर्भ नीचे संस्कृत में लिखा गया है। इसके अलावा दीवार के सामने लाल पत्थर से ही बने 108 आकर्षक स्थल स्थापित किए गए हैं। उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक महाकाल प्रोजेक्ट पूरा होने पर हर घंटे करीब एक लाख श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। एक लाख लोगों की भीड़ होने पर श्रद्धालुओं को करीब 60 मिनट में दर्शन हो जाएंगे।

<

आस्था-अध्यात्म की पावन नगरी उज्जैन एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रही है। आज शाम यहां भव्य और दिव्य #ShriMahakalLok को राष्ट्र को समर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। हर-हर महादेव! https://t.co/gqCfzuxEM5

— Narendra Modi (@narendramodi) October 11, 2022 >क्या है पीएम मोदी का कार्यक्रम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भारतीय वायुसेना का एक विमान मंगलवार अपराह्न तीन बजकर 35 मिनट पर अहमदाबाद हवाई अड्डे से रवाना होगा और शाम साढ़े चार बजे इंदौर हवाई अड्डे पर पहुंचेगा।
 
इंदौर से प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से शाम 5 बजे उज्जैन के हेलीपैड पर पहुंचेगे। मोदी शाम 5 बजकर 25 मिनट पर महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगे और शाम 6.25 बजे से शाम 7.05 बजे के बीच महाकाल लोक राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इससे पहले वह महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद मोदी कार्तिक मेला मैदान में एक सार्वजनिक समारोह में हिस्सा लेंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ओपन मैरिज, सेक्‍स की डिमांड, वेश्‍यावृत्ति और अफेयर, ऐसी है 1.3 बिलियन डॉलर के इस हाईप्रोफाइल केस की कहानी

कौन हैं पूर्व IPS शिवदीप लांडे, बिहार में बनाई नई राजनीतिक पार्टी

TMC MPs Clash : रोती नजर आईं महुआ मोइत्रा, गुस्से में ममता बनर्जी, TMC सांसदों की लड़ाई की पूरी कहानी

देशभर में लागू हुआ Waqf कानून, पश्चिम बंगाल में हिंसा, पथराव और आगजनी, पुलिस ने छोड़ी आंसूगैस, लाठीचार्ज

EPFO में खुद जनरेट कर सकते हैं UAN, सरकार की नई सुविधा, बस करना होगा यह काम

अब शुरू होगा ट्रेड वॉर, डोनाल्ड ट्रंप चीन से वसूलेंगे 104 प्रतिशत टैरिफ

क्या OBC ने छोड़ दिया है कांग्रेस का साथ, अधिवेशन में बोले राहुल गांधी

LIVE: साबरमती आश्रम में बेहोश हुए पी. चिदंबरम

सुशांत सिंह राजपूत केस की सच्चाई से CBI ने उठाया पर्दा

TMC MPs Clash : रोती नजर आईं महुआ मोइत्रा, गुस्से में ममता बनर्जी, TMC सांसदों की लड़ाई की पूरी कहानी

अगला लेख