Hanuman Chalisa

PM मोदी आज वाराणसी में देंगे दिवाली गिफ्ट, 614 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का करेंगे उद्‍घाटन

Webdunia
सोमवार, 9 नवंबर 2020 (07:50 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तरप्रदेश के वाराणसी में कृषि, पर्यटन और बुनियादी ढांचे से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में बताया कि इन परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 614 करोड़ रुपए है।
 
मोदी ने ट्वीट किया, वाराणसी की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ने वाला है। सुबह 10.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करूंगा। इनमें कृषि एवं पर्यटन के साथ बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी अन्य परियोजनाएं भी शामिल हैं।
 
पीएमओ ने बयान में बताया कि प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के दौरान इन परियोजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे। इस मौके पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।
 
जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाना है उनमें सारनाथ लाइट एंड साउंड शो, लालबहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर का उन्नयन, सीवरेज संबंधित कार्य, बुनियादी सुविधाओं के संरक्षण और गायों के संरक्षण, बहुउद्देशीय बीज भंडार गृह शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

क्या अरुणाचल में चीन ने बना लिया कैंप? घुसपैठ की खबरों पर भारतीय सेना का बड़ा बयान

हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए एक्शन में योगी सरकार, जल जीवन मिशन की होगी जमीनी मॉनिटरिंग

क्या Pakistan के साथ Track 2 Dialogue करेगा भारत, विदेश सचिव का बड़ा बयान

मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसे मिलेगा मौका और किसकी होगी छुट्‍टी, किसका बदलेगा विभाग

ओबीसी युवाओं को डिजिटल ताकत दे रही योगी सरकार, ओ लेवल-सीसीसी प्रशिक्षण बना सहारा

अगला लेख