उत्तराखंड के 21वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Webdunia
मंगलवार, 9 नवंबर 2021 (16:17 IST)
देहरादून/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उत्तराखंड के 21वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।
 
मोदी ने ट्विटर पर कहा कि उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर देवभूमि के अपने सभी भाइयों और बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। पिछले पांच वर्षों में प्रदेश ने जो प्रगति की है, उससे मुझे विश्वास है कि यह पूरा दशक उत्तराखंड का ही होने वाला है। उत्तराखंड में विकास का जो काम हुआ है, वह इस बात का प्रमाण है कि अब पहाड़ का पानी और जवानी, दोनों यहां के काम आ रहे हैं। मेरी कामना है कि प्रकृति की गोद में बसा यह राज्य यूं ही विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे।
 
नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि अध्यात्म एवं संस्कृति की पावन धरा देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में राज्य, विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है। ईश्वर से सभी प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना करता हूं। 
 
वीर भूमि भी है उत्तराखंड : उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने उत्तराखंड के निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। नायडू ने मंगलवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि पूरा देश उत्तराखंड के निवासियों की वीर परंपरा का आभारी है। नायडू ने कहा कि यह राज्य आने वाले समय में अपने प्राकृतिक संसाधनों के बलबूते विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। 
 
उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस पर उनके स्वस्थ और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं। प्रकृति के नैसर्गिक सौंदर्य से अलंकृत उत्तराखंड वीरभूमि भी है जहां के हर जिले ने राष्ट्र की सुरक्षा में वंदनीय योगदान दिया है। पूरा देश आपकी वीर परंपरा का आभारी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख