पिछले 3-4 सालों में 8 करोड़ नई नौकरियां, राहुल के सवाल का PM मोदी ने दिया जवाब

Webdunia
शनिवार, 13 जुलाई 2024 (19:46 IST)
pm Narendra Modi mumbai visit :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 3 से 4 वर्षों में देश में 8 करोड़ नई नौकरियां उपलब्ध हुईं। विपक्ष बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार पर लगातार हमलावर होता रहा है। राहुल गांधी ने हाल ही गुजरात का एक वीडियो शेयर कर भाजपा पर निशाना साधा था। 
 
मोदी मुंबई के गोरेगांव उपनगर में क्षेत्र में सड़क, रेलवे और बंदरगाह क्षेत्रों में 29,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की शुरुआत और आधारशिला रखने के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
 
मोदी ने कहा कि आरबीआई ने हाल में रोजगार पर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले तीन-चार वर्षों में लगभग आठ करोड़ नयी नौकरियां पैदा हुई हैं। इस आंकड़े ने नौकरियों पर फर्जी खबरें फैलाने वालों को चुप कर दिया है।’’
 
उन्होंने कहा कि देश में कौशल विकास और रोजगार की जरूरत है और हमारी सरकार इस दिशा में काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुंबई और उसके आसपास की आगामी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से शहर के आसपास के इलाकों से कनेक्टिविटी बढ़ेगी। उन्होंने कहा, ‘‘छोटे और बड़े निवेशकों ने हमारी सरकार के तीसरे कार्यकाल का उत्साहपूर्वक स्वागत किया है।’’
 
मोदी ने कहा कि मेरा लक्ष्य महाराष्ट्र को दुनिया की सबसे बड़ी वित्तीय शक्ति बनाना और मुंबई को वैश्विक फिनटेक राजधानी बनाना है। इनपुट भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या अमेरिका की दादागिरी को खत्म करने के लिए एक साथ होंगे भारत, रूस और चीन, पुतिन भारत आएंगे, मोदी चीन जाएंगे

भारत को मिला चीन का साथ, टैरिफ बढ़ाने पर भड़का, अमेरिकी राष्ट्रपति को बताया बदमाश

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर दूसरी बार हमला, चलाईं 25 गोलियां, क्या लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं कॉमेडियन

पतियों की हत्‍याओं में क्रिएटिव हुईं पत्‍नियां, यूट्यूब और फिल्‍मों से सीख रहीं खौफनाक मर्डर के अनोखे तरीके

राजस्‍थान के झुंझुनू में सनकी ने कुत्‍तों पर बरसाई गोलियां, 25 कुत्‍तों की गोली मारकर हत्‍या

सभी देखें

नवीनतम

क्‍यों होते हैं युद्ध, RSS चीफ भागवत ने बताया कारण

भारत को मिला चीन का साथ, टैरिफ बढ़ाने पर भड़का, अमेरिकी राष्ट्रपति को बताया बदमाश

धराली आपदा : 274 लोगों को बचाया, 60 से ज्‍यादा लापता, रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन अब भी जारी

India and China : क्या अमेरिका की दादागिरी को खत्म करने के लिए एक साथ होंगे भारत, रूस और चीन, पुतिन भारत आएंगे, मोदी चीन जाएंगे

पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर फिर जा सकते हैं अमेरिका

अगला लेख