पीएम ने पहली बार विदेश यात्रा के लिए नए वीवीआईपी विमान Ai1 का किया इस्तेमाल

Webdunia
शुक्रवार, 26 मार्च 2021 (15:10 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को विशेष रूप से निर्मित नए वीवीआईपी विमान में सवार होकर दिल्ली से ढाका के लिए रवाना हुए। किसी विदेश यात्रा के लिए पहली बार इस विमान का इस्तेमाल किया गया है। प्रधानमंत्री 2 दिन की यात्रा पर बांग्लादेश गए हैं।
 
भारत और बांग्लादेश 1971 के युद्ध में मिली विजय का स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहे हैं। दिसंबर 1971 में हुए युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को हराया था जिसके बाद बांग्लादेश का निर्माण हुआ था। बोइंग ने पिछले साल अक्टूबर में भारत सरकार को वीटी-एएलडब्ल्यू रजिस्ट्रेशन नंबर वाले बी-777 विमान की आपूर्ति की थी।

ALSO READ: मोदी बोले, भारत-बांग्लादेश के बीच साझेदारी के लिए साहसिक लक्ष्य फिर से तय करने का वक्त
 
विमान को 'एआई1' या 'एयर इंडिया वन' पुकारा जाता है। इस विमान ने शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे दिल्ली से उड़ान भरी और सुबह करीब 10.30 बजे ढाका हवाई अड्डे पर उतरा। रजिस्ट्रेशन नंबर वीटी-एएलवी वाला एक और विशेष निर्मित बी777 विमान अमेरिकी कंपनी बोइंग ने पिछले साल अक्टूबर में भारत सरकार को सौंपा था। ये दोनों विशेष रूप से निर्मित विमान केवल राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए हैं।

ALSO READ: बांग्लादेश के स्वतंत्रता सेनानियों को मोदी ने दी श्रद्धांजलि
 
इन विमानों को वीवीआईपी यात्रा के लिहाज से विशेष रूप से तैयार करने के लिए बोइंग को वापस भेजा गया था। इससे पहले ये दोनों 2018 में कुछ महीने तक एयर इंडिया के व्यावसायिक बेड़े में शामिल रहे थे। बी777 विमानों में अत्याधुनिक मिसाइल रक्षा प्रणाली होती हैं जिन्हें लार्ज एयरक्राफ्ट इन्फ्रारेड कांउटरमेजर्स और सेल्फ-प्रोटेक्शन सुइट्स कहा जाता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

कांग्रेस पर जमकर भड़के सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- विपक्ष का चरित्र गिरगिट जैसा

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

Heavy rain in Bhopal : भोपाल में भारी बारिश, स्कूल में छु‍ट्टी का ऐलान

अगला लेख