Hanuman Chalisa

पीएनबी घोटाला: एफआईआर से हुआ यह बड़ा खुलासा...

Webdunia
शनिवार, 17 फ़रवरी 2018 (11:29 IST)
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक में 11,400 करोड़ रुपए के महाघोटाले में सीबीआई द्वारा दर्ज की गई दूसरी एफआईआर में बड़ा खुलासा हुआ है। इसमें कहा गया है कि साल 2017-18 में करीब 5000 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। हालांकि इससे सरकार का कोई लेन-देन नहीं है लेकिन सिस्टम में कुछ खामियों को लेकर सरकार विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ गई है।
 
इस एफआईआर में कहा है कि 11,400 करोड़ रुपए के इस घोटाले में 5000 करोड़ रुपए के लेटर ऑफ अंडरटेकिंग साल 2017 में ही जारी किए गए थे। इस मामले की जांच लगातार की जा रही है। जांच एजेंसियों ने इसके लिए पीएनबी से कई दस्तावेज भी मांगे हैं।
 
सीबीआई द्वारा की गई यह एफआईआर 4,886 करोड़ रुपए के लिए मेहुल चौकसी, उनके पदाधिकारियों, गीतांजलि समेत तीन कंपनियों और पीएनबी के अधिकारियों के खिलाफ है।
 
एफआईआर के मुताबिक ज्यादातर लेटर ऑफ अंडरटेकिंग साल 2017 में जारी किए गए जिनकी आखिरी मियाद मई 2018 तक थी। बैंक के डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी अपने रिटायरमेंट तक इन तीनों को एलओयू जारी करता रहा। सीबीआई ने गोकुलनाथ को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
इस एफआईआर में कई और बैंको के नाम भी सामने आए है, जिन्होंने पीएनबी के कहने पर मॉरिशस, बहरीन, हांगकांग, फ्रैंकफर्ट जैसे देशों में घोटालेबाजों के लिए करोड़ों की रकमें अदा की। इनमें एसबीआई, यूनियन बैंक, इलाहाबाद बैंक, केनरा बैंक, एक्सिस बैंक जैसे नाम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन बैंकों को कोई नुकसान नहीं होगा और पीएनबी को इन्हें भुगतान करना ही होगा।
 
उल्लेखनीय है कि घोटाले का खुलासा होने के बाद भाजपा ने दावा किया था कि यह घोटाला संप्रग राज में हुआ था जिसे राजग के शासनकाल में उजागर किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप ने कहा- मेलोनी ने फोटो के लिए की थी मिन्नत, इटली की पीएम ने दिया ऐसा जवाब कि छिड़ गई नई बहस

1 जुलाई से ट्रेन में बेटिकट सफर पड़ेगा भारी, 500 रुपये जुर्माना; दूसरे के टिकट पर यात्रा करने वालों पर भी सख्ती

क्या सीजेपी की देखादेखी युवाओं के मुद्दे उठा रही है कांग्रेस

Top News : ट्रंप ने बताया कैसे रुका इजराइल हिजबुल्लाह युद्ध, ईरान से गैस आयात का भी रास्ता खुला, उद्धव ठाकरे का बड़ा ऑफर और रेलवे का नया नियम

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

अगला लेख