'बाहरी' लोगों को पकड़ने के लिए जामिया परिसर में घुसी पुलिस

Webdunia
रविवार, 15 दिसंबर 2019 (20:04 IST)
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान दक्षिण दिल्ली में हिंसा के तुरंत बाद पुलिस जामिया मिलिया इस्लामिया के परिसर में घुस गई और विश्वविद्यालय के गेट बंद कर दिए ताकि, 'बाहरी' लोगों को पकड़ सके, जो छिपने के लिए परिसर में घुस गए थे। यह जानकारी सूत्रों ने दी।

जामिया मिलिया छात्र समुदाय के साथ ही शिक्षक संघ ने भी विश्वविद्यालय के नजदीक रविवार दोपहर हुई हिंसा और आगजनी की घटना से खुद को अलग कर लिया है। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में हुई हिंसा और आगजनी के दौरान 3 सरकारी बसों और दमकल की एक गाड़ी में शरारती तत्वों ने आग लगा दी।

छात्रों ने दावा किया कि कुछ स्थानीय तत्वों ने उनके प्रदर्शन को बाधित किया और हिंसा में शामिल थे। सूत्रों ने कहा कि जैसे ही पुलिस ने लाठीचार्ज के माध्यम से प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने का प्रयास किया और आंसूगैस के गोले छोड़े, कुछ बाहरी तत्व परिसर की तरफ दौड़े और वहां छिपने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी परिसर में घुसे और शरारती तत्वों को पकड़ने के लिए गेट बंद कर दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख