भाषा को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम राजनीतिक : धर्मेन्द्र प्रधान

विशेष प्रतिनिधि
गुरुवार, 5 मई 2022 (14:38 IST)
इंदौर। भाजपा के दिग्गज नेता रहे स्व. कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी समारोह में भाग लेने इंदौर पहुंचे केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान यूं तो राजनीतिक मुद्दों से जुड़े सवालों से बचते रहे, लेकिन मंच पर पहुंचने से पहले चलते-चलते उन्होंने वेबदुनिया के सवाल के जवाब में कहा कि भाषाओं को लेकर कोई विवाद नहीं होना चाहिए। भारत की सभी भाषाएं राष्ट्रीय भाषाएं हैं। हिन्दी में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है और देश की राजभाषा है।  
 
धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, उड़िया सभी राष्ट्रीय भाषाएं हैं। नई शिक्षा नीति में सभी भाषाओं को प्रमुखता दी गई है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि हिन्दी देश में सेतु भाषा अर्थात सभी देशवासियों को आपस में जोड़ने वाली भाषा हो सकती है। 
 
कार्यक्रम के बाद भी उन्होंने मीडिया के एक-दो सवालों के ही जवाब दिए। उन्होंने सवालों से यह कहकर बचने की कोशिश की कि मैं तो कुशाभाऊ जी को श्रद्धांजलि देने आया था। भाषा के मुद्दे पर उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह द्वारा पिछले दिनों कही गई बात को ही दोहराया। शाह ने कहा था कि हिन्दी पूरे देश को जोड़ने वाली भाषा बन सकती है। 
उन्होंने कहा कि भाषा को लेकर जो भ्रम फैलाया जा रहा है, वह राजनीतिक है। सभी भाषाओं का अपना महत्व है। विविधता में एकता ही हमारे देश की खूबसूरती है। 
 
महंगाई के मुद्दे पर भी उन्होंने लगभग रटारटाया जवाब ही दिया। उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन युद्ध की वजह से भारत ही नहीं पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ा है। मोदी के बयान का हवाला देते हुए उन्होंने उम्मीद जताई की जल्द ही महंगाई पर काबू पा लिया जाएगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, ब्रिक्स में बोले PM मोदी

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

अगला लेख