दर्दनाक हवाई हादसे जिनमें हुई 10 दिग्गजों की मौत

Webdunia
भारत में दर्दनाक हवाई हादसे हो चुके हैं, जिनमें देश ने कई बड़े नेताओं और हस्तियों को खोया है।भारतीय राजनेता वाई एस राजशेखर रेड्डी, संजय गांधी, माधवराव सिंधिया, जीएमसी बाल योगी, एस मोहन कुमारमंगलम, ओपी जिंदल की मौत प्लेन क्रैश में हुई।
 
1. संजय गांधी : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी की मौत भी प्लेन क्रैश में हुई थी। संजय गांधी एक अच्छे पायलट थे। 23 जून 1980 में नई दिल्ली स्थित सफदरजंग एयरपोर्ट के करीब यह दुर्घटना हुई थी। वे खुद ही प्लेन उड़ा रहे थे। बताया जाता है कि वे प्लेन से कोई खतरनाक करतब कर रहे थे तभी यह बड़ा हादसा हो गया।
 
2. वाईएस राजशेखर रेड्डी : आंध्रप्रदेश के पूर्व चीफ मिनिस्टर वाईएस राजशेखर रेड्डी जिस हेलिकॉप्टर में सवार थे वह क्रैश हो गया। यह घटना 3 सितंबर, 2009 को हुई। उनका चॉपर चित्तूर जिले में स्थित एक जंगल के ऊपर से गुजर रहा था। रेड्डी बेल 430 नाम के चॉपर में सवार थे। यह अमेरिकन टेक्नोलॉजी पर आधारित डबल इंजन वाला चॉपर था। उनका मृत शरीर 27 घंटे बाद मिला था।
 
3. माधवराव सिंधिया : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में कांग्रेस के मशहूर नेता माधवराव सिंधिया की मौत भी प्लेन क्रैश की वजह से हुई थी। 30 सितंबर, 2001 में सिंधिया 10 सीटर निजी प्लेन में 4 पत्रकारों के साथ जा रहे थे, तभी खराब विजिबिलिटी के कारण यह दुर्घटना हो गई। 
 
4. जीएमसी बालयोगी : लोकसभा स्पीकर तेलुगुदेशम पार्टी लीडर जीएमसी बाल योगी भी आंध्र प्रदेश में प्लेन क्रैश की घटना में मारे गए थे। बालयोगी बेल 206 नाम के हेलीकॉप्टर में सवार थे। प्लेन क्रैश की घटना की वजह खराब विजिबिलिटी थी। पायलट ने प्लेन को एक तालाब के ऊपर लैंड करवा दिया था।
 
5. ओपी जिंदल : हरियाणा के पावर मिनिस्टर ओपी जिंदल की मौत भी 31 मार्च 2005 को प्लेन क्रैश में हुई थी। प्लेन में कुछ तकनीकी खराबी के कारण उनका प्लेन उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में क्रैश हो गया था। इसी प्लेन क्रैश में सुरेन्द्र सिंह की भी मौत हो गई थी। 
 
6. मोहन कुमार मंगलम : कांग्रेस नेता मोहन कुमार मंगलम की मौत भी प्लेन क्रैश में हुई थी। 31 मई 1973 में इंडियन एयरलाइंस 440 नाम के प्लेन पर सवार थे। 
 
7. सी संगमा : केंद्रीय मंत्री और मेघालय के कम्युनिटी डेवलपमेंट मिनिस्टर सी संगमा की मौत की वजह भी हेलिकॉप्टर क्रैश ही बनी। यह घटना सितंबर 2004 में हुई। वे प्लेन पर सवार होकर संगमा गुवाहाटी से शिलांग की तरफ जा रहे थे।
 
8. दोरजी खांडू : साल 2011 में अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पेमा दोरजी खांडू की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो गई। उनका शव कई दिनों तक लापता रहा था।
 
9. सुरेन्द्र नाथ : जुलाई 1994 में पंजाब के गवर्नर सुरेन्द्र नाथ की मौत भी हिमाचल प्रदेश में एक प्लेन क्रैश में हो गई थी। उनके साथ 12 लोग सवार थे जिनमें 9 उनके परिवार के सदस्य थे।  2001 में अरुणाचल प्रदेश के एजुकेशन मिनिस्टर नटुंग की हेलिकॉप्टर क्रैश में ही मौत हुई थी।
 
10. सेना अधिकारियों की मौत : 23 नवंबर 1963 को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय वायुसेना का विमान क्रैश हुआ था। इसमें भारतीय वायुसेना के 6 अधिकारियों की जान चली गई थी। इसमें लेफ्टिनेंट जनरल बिक्रम सिंह और एअर वाइस मार्शल एरलिक पिंटो की मौत हो गई थी।
 
माना जाता है कि भारत के स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिन्द फौज के संस्थापक सुभाषचन्द्र बोस की मौत भी 18 अगस्त, 1945 को ताइवान में एक विमान दुर्घटना में हुई थी। हालांकि उनकी मौत के कोई आधिकारिक दस्तावेज नहीं हैं, उनकी मौत अभी भी एक रहस्य बनी हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख