बड़ी खबर, गोवा विधानसभा में CM प्रमोद सावंत ने साबित किया बहुमत

Webdunia
बुधवार, 20 मार्च 2019 (13:04 IST)
पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गोवा विधानसभा में बुधवार को सदन में हुए शक्ति परीक्षण में भाजपा नीत सरकार का बहुमत साबित कर दिया। मुख्यमंत्री सावंत के नेतृत्व वाली दो दिन पुरानी सरकार का विधानसभा में 20 विधायकों ने समर्थन किया जबकि 15 विधायकों ने इसका विरोध किया।
 
राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने सोमवार देर रात सावंत के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद सदन का विशेष सत्र बुधवार अपराह्न साढ़े 11 बजे बुलाया था। भाजपा के 11 विधायकों के अलावा गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) एवं महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के तीन-तीन तथा तीन निर्दलीय विधायकों ने सावंत का समर्थन किया। विधानसभा सत्र की अध्यक्षता उपाध्यक्ष माइकल लोबो ने की। कांग्रेस के सभी 14 विधायकों और राकांपा के एक विधायक ने प्रस्ताव का विरोध किया।
 
विश्वास मत जीतने के बाद सावंत ने सभी विधायकों से अपील की कि वे राज्य के हर कोने में विकास कार्यों को पहुंचाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करें।
 
गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा की वास्तविक संख्या घटकर 36 रह गई है, क्योंकि मनोहर पर्रिकर एवं भाजपा विधायक फ्रांसिस डिसूजा का निधन हो गया तथा कांग्रेस के दो विधायक सुभाष शिरोडकर एवं दयानन्द सोप्ते ने त्यागपत्र दे दिया था। गोवा में कांग्रेस 14 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है जबकि राकांपा का भी एक विधायक है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राजनाथ सिंह ने बताया दिल्ली सरकार क्‍यों नहीं लेती केंद्रीय सहायता

चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, झुग्गीवासियों को मताधिकार से वंचित करने की रची जा रही साजिश

बदबूदार पानी को लेकर राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को दी यह चुनौती...

मिल्कीपुर में सपा पर बरसे CM योगी, बोले- सनातन विरोधी है पार्टी, उसे गाजी और पाजी प्यारे हैं

बजट में मनरेगा को मिली कितनी राशि, क्या है कांग्रेस की नाराजगी की वजह?

सभी देखें

नवीनतम

लोगों की ओर से, लोगों के लिए है यह बजट : निर्मला सीतारमण

बदबूदार पानी को लेकर राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को दी यह चुनौती...

मोदी 'झूठों के सरदार', तो झूठ बोलने में केजरीवाल उनके 'बाप' हैं : मल्लिकार्जुन खरगे

प्रधानमंत्री मोदी के पूर्व वर्षों के प्रयासों से जापान यात्रा बनी सफल : मोहन यादव

IND vs ENG T20 : अभिषेक का रिकॉर्ड शतक, भारत ने 4-1 से जीती श्रृंखला, इंग्लैंड को 150 रनों से हराया

अगला लेख